टाइम ट्रेवल का दावा करने वाले शख्स ने कहा- 'पृथ्वी पर हमले की तैयारी कर रहे हैं एलियंस'

नई दिल्ली, 10 अगस्त। दुनियाभर में एलियंस और यूफओ को देखे जाने के अलग-अलग दावे किए जाते रहे हैं। हालांकि एलियंस से जुड़े अब तक कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिले हैं लेकिन आए दिन सोशल मीडिया पर हैरंतगेज दावे सामने आते रहते हैं। इन दिनों एक टिकटॉक यूजर द्वारा किया गया सनसनीखेज दावा इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बंटोर रहा है। टिकटॉक पर शेयर किए गए एक वीडियो क्लिप में यूजर ने कहा कि वह भविष्य से आया है और आने वाले दिनों में पृथ्वी पर एलियंस का हमला होने वाला है।

Recommended Video

    यहां मिले अजीब सी खोपड़ी वाले कंकाल, लोगों ने समझा एलियन लेकिन विशेषज्ञों ने की सही पहचान
    पृथ्वी पर उतरेगा एलियन अंतरिक्ष यान

    पृथ्वी पर उतरेगा एलियन अंतरिक्ष यान

    टिकटॉक पर 'एस्थेटिक टाइम वारपर' नाम के अकाउंट से कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं जिसे जान हर कोई भविष्य को लेकर डर जाता है। यूजर ने अब दावा किया है कि वह साल 2714 से टाइम ट्रेवल करके आया है। उसने भविष्यवाणी की है कि 11 अगस्त के आस-पास में उल्का बौछार के दौरान एक एलियन अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर उतरेगा।

    'मैं साल 2714 से आया हूं'

    'मैं साल 2714 से आया हूं'

    इतना ही नहीं रहस्यमई शख्स ने कहा कि खगोलविदों का अनुमान है कि हमारा ग्रह पर्सिड्स के सबसे घने हिस्से से गुजरेगा। वायरल वीडियो क्लिप में शख्स ने लिखा, मैं एक रियल टाइम ट्रैवरल हूं, मैं साल 2714 से भूतकाल में आया हूं। इस पृथ्वी पर 11 अगस्त को कुछ आश्चर्यजनक घटनाएं घट सकती हैं। शख्स ने आगे लिखा, आसमान में एक बहुत बड़ा उल्का बौछार होने वाला है जो 2 सप्ताह तक चलेगा। यह उत्तरी गोलार्ध में देखा जाएगा, जिसमें नोजिक संदेश भी होगा।

    2025 से शुरू होगी जंग

    2025 से शुरू होगी जंग

    टिकटॉकर ने अपने एक अन्य पोस्ट में कहा कि पृथ्वी पर साल 2025 से एक जंग शुरू होगी। होने वाली उल्का बौछार पहले की खगोलीय घटनाओं से अलग होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि यह धरती पर उतरने वाले एलियंस के जहाज होंगे, जो पृथ्वी पर युद्ध की तैयारी की मंशा से आएंगे। टिकटॉक यूजर ने ये भी दावा किया कि एलियंस साल 2023 में दुनियाभर की सरकारों में घुसपैठ करेंगे। साल 2028 तक मंगल ग्रह पर उपनिवेशीकरण भी शुरू हो जाएगा।

    अटलांटिस शहर को लेकर किया ये दावा

    अटलांटिस शहर को लेकर किया ये दावा

    सोशल मीडिया यूजर ने ना सिर्फ एलियंस हमले को लेकर भविष्यवाणी की बल्कि अटलांटिस को लेकर भी दावा किया है। उसने कहा कि साल 2022 तक अटलांटिस शहर मिल जाएगा। टिकटॉक यूजर के इस दावे पर कई अन्य यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि हर साल इस तरह की उल्का बौछार होती है, तो वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा कि वीडियो पोस्ट करने वाला शख्स कैसा दिखता है, वह अपना चेहरा क्यों नहीं दिखाता।

    यह भी पढ़ें: हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक का सनसनीखेज दावा, UFO से जासूसी के बाद तबाही मचा सकते हैं एलियंस!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+