फास्ट फूड आउटलेट में काम करने की शर्त पर मिली जमानत

कोर्ट की जमानत देने की एक शर्त यह भी है कि वह फास्ट फूड आउटलेट में काम करता रहेगा। 28 नवंबर को इस मामले की दोबारा सुनवाई होगी।

नई दिल्ली। अमेरिका के ब्रिसबेन में एक फास्टफूड कर्मचारी पर एक ग्राहक ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ग्राहक का आरोप है कि उसने उस फास्ट-फूड की दुकान का टॉयलेट इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी, लेकिन वहां पर एक कर्मचारी ने उनका यौन उत्पीड़न किया।

court

आरोपी 22 वर्षीय एक छात्र है जो भारत का है। वह फास्ट फूड की दुकान में काम करता है। शनिवार को आरोपी को ब्रिसबेन की अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट में बताया गया कि 24 अक्टूबर को आरोपी ने महिला की छाती पर और शरीर पर कई अन्य जगह गलत तरीके से हाथ लगाया।

पुलिस प्रोसीक्यूटर हेनरी रंताला ने बताया कि महिला सिर्फ दुकान का टॉयलेट इस्तेमाल करना चाहती थी। जैसे ही वह टॉयलेट जाने लगी, तो वहां दरवाजे पर उस शख्स को खड़ा देखा।

रंताला ने कहा कि शख्स का कहना है कि उस महिला ने खुद ही उसे गले लगाया था। इतना ही नहीं, महिला ने उस शख्स से ड्रेस की चैन खोलने के लिए कहा। जैसे ही वह टॉयलेट से वापस लौटकर आई तो उसने आरोपी को लगे लगा लिया, जिसे उसने महिला की सहमति समझा।

छात्र का परिवार और उसके नियोक्ता दोनों ही कोर्ट में मौजूद थे। वकील ने अदालत को बताया कि जिस शख्स पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया जा रहा है वह मेहनती और भरोसेमंद व्यक्ति है।

कोर्ट ने उस शख्स को जमानत दे दी है, लेकिन कुछ शर्तें रखी हैं। कोर्ट ने उस शख्स का पासपोर्ट सरेंडर करने को कहा है और अपने परिवार के साथ ही रहने को कहा है। इसके साथ ही, कोर्ट की एक शर्त यह भी है कि वह फास्ट फूड आउटलेट में काम करता रहेगा। 28 नवंबर को इस मामले की दोबारा सुनवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+