कैपिटल हिल हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, कई की चली गईं नौकरियां
वॉशिंगटन। US Capitol riots.वाशिंगटन डीसी में कैपिटल हिल (US Capitol Hill) पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) के समर्थकों का हमले ने दुनिया को हिलाकर रख दिया था। ट्रंप की उकसाई भीड़ संसद भवन में घुसी और उसने वह किया जिसे हमेशा अमेरिका इतिहास में काले दिन के तौर पर याद किया जाएगा। यूएस कैपिटल हिल हिंसा में शामिल लोगों अब उनकी कंपनियों ने निकालना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों को देख कंपनियां ले रही ऐक्शन
हिंसा में शामिल लोगों की तस्वीर ऑनलाइन प्रसारित होने लगी है। इससे उनकी पहचान की पुष्टि होने के बाद कंपनियां ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक मैरीलैंड की एक कंपनी नवीस्टार ने घोषणा की कि उसने अपने एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है, क्योंकि वह कैपिटल हिंसा में शामिल था। कंपनी के आईडी साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने पर कंपनी ने उसे निकालने का फैसला लिया। कैपिटल हिंसा में वो सबसे फेमस तस्वीर में खड़ा दिखा था।

कंपनी ने एक स्कूल टीचर को हटाया
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि हम सभी कर्मचारियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन करते हैं, लेकिन किसी खतरनाक आचरण संबंधी प्रदर्शन को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उसने कहा कि ऐसे कर्मचारी को कंपनी रहने का कोई औचित्य नहीं है। इसी तरह एक स्कूल से टीचर को हटाया गया है। पेंसिल्वेनिया के एलेनटाउन स्कूल के एक शिक्षक के हिंसा में शामिल के आरोपों के बाद स्कूल से अस्थायी तौर पर हटा दिया गया है। उनके खिलाफ जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

वकील को कंपनी ने निकाला
टेक्सास के एक वकील पॉल डेविस को अब उनकी कंपनी गूसहेड इंश्योरेंस ने नौकरी से निकाल दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में उनकी संलिप्तता को लेकर पोस्ट शेयर की गई थीं। एक वीडियो में डेविस कहते दिखे थे कि, हम सभी इसे रोकने के लिए कैपिटल में जाने की कोशिश कर रहे हैं। कंपनी ने अपने पूर्व कर्मचारी की आलोचना करते हुए जानकारी दी कि, उन्हें कंपनी से हटा दिया गया है।

पूर्व पेंसिल्वेनिया राज्य प्रतिनिधि रिक सैकोन भी हटाए गए
पूर्व पेंसिल्वेनिया राज्य प्रतिनिधि रिक सैकोन ने कैपिटल के बाहर से खुद की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की थीं। सेंट विंसेंट कॉलेज सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत रिक सैकोन की फोटो सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने जांच में स्वीकार किया कि वे वहां पर मौजूद थे, इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कॉलेज ने भी उनके हटाने जाने की पुष्टि की है। इसके अलावा कई और लोगों के खिलाफ एक्शन लिया गया है और उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।

कैपिटल पुलिस प्रमुख स्टीवन संड देंगे इस्तीफा
अमेरिका में कैपिटल परिसर (अमेरिकी संसद भवन) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को हंगामा करने से रोकने में नाकाम रहने को लेकर आलोचना के बाद यूएस कैपिटल पुलिस प्रमुख स्टीवन संड ने घोषणा की है कि वह इस महीने इस्तीफा दे देंगे। प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी और सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने बृहस्पतिवार को यूएस कैपिटल पुलिस प्रमुख के इस्तीफे की मांग की थी और कहा था कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें सेवा से हटा दिया जाएगा। इस बीच कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में बुधवार को हुई हिंसा में घायल एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है। अब हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
20 जनवरी को बाइडेन के शपथ ग्रहण में नहीं जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, टूटेगी 152 साल पुरानी परंपरा
-
1987 का ‘ट्रंप ऐड’ आज बना अमेरिका की रणनीति? ईरान पर वही पुरानी जिद फिर दिखी, दुनिया के लिए खतरे की घंटी! -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
US-Iran War: ट्रंप के मुंह पर ईरान का तमाचा? USS Abraham Lincoln पर 101 मिसाइलें दागीं? आखिर सच क्या है? -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications