20 जनवरी को बाइडेन के शपथ ग्रहण में नहीं जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, टूटेगी 152 साल पुरानी परंपरा
वॉशिंगटन। Trump Skip Biden's Inauguration. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शुक्रवार को ट्वीट कर ऐलान किया है कि वे देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन(Joe biden) के शपथग्रहण समारोह(Joe Biden Inauguration on January 20th) में शामिल नहीं होंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी के 78 वर्षीय नेता बाइडन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। वहीं भारतीय मूल की नेता 56 वर्षीय कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की कमान संभालेंगी।

ट्विटर अकाउंट पर से 12 घंटे के बैन के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि, जो पूछ रहे हैं मैं उन्हें बता दूं कि मैं 20 जनवरी को शपथ में नहीं जाऊंगा। अमेरिकी संसद में हिंसा और खूनखराबे के बाद उन्होंने सत्ता हस्तांतरण को भले ही स्वीकार कर लिया है, लेकिन उनका ये ट्वीट इस बात का संकेत है कि, वे अभी भी चुनाव नतीजों को लेकर विरोध जता रहे हैं। 1869 में अमेरिका के 17वें राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन के बाद ट्रंप ऐसे पहले राष्ट्रपति होंगे जो अपने उत्तराधिकारी के शपथग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे।
इससे पहले अमेरिका का हर राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के बाद नए राष्ट्रपति के शपथग्रहण कार्यक्रम में जरूर शामिल होता है। अमेरिका के कुछ सांसद यूएस कैपिटल में ट्रंप समर्थकों की हिंसा के बाद से उन्हें राष्ट्रपति पद से कार्यकाल खत्म होने के पहले ही हटाने की तैयारी कर रहे हैं। CNN के मुताबिक ट्रंप पर महाभियोग लगाने और उन्हें पद से हटाने के बाद, सीनेट उन्हें भविष्य में फेडरल ऑफिस में लौटने से रोक सकती है। सीनेट के वोट से उन्हें हमेशा के लिए डिसक्वॉलिफाई कर दिया जाएगा।
ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट कर कहा था कि वे अमेरिकी चुनाव के नतीजों को स्वीकार नहीं करते। उन्होंने अपने समर्थकों से अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करने को कहा था। उस दौरान अमेरिकी कांग्रेस यानी संसद में अमेरिकी राष्ट्रपति का निर्णय करने वाले इलेक्टोरल कॉलेज यानी निर्वाचक प्रतिनिधि इकट्ठा हुए थे। इस दौरान ट्रंप के समर्थक संसद परिसर के भीतर घुस गए। भारी उपद्रव के दौरान चार प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी।
-
1987 का ‘ट्रंप ऐड’ आज बना अमेरिका की रणनीति? ईरान पर वही पुरानी जिद फिर दिखी, दुनिया के लिए खतरे की घंटी! -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications