Ukraine: संकटग्रस्त यूक्रेन पर नई मुसीबत, डैम टूटने के बाद जलप्रलय से जूझ रहे लोग, घर खाली करने को मजबूर

Ukraine Dam Attack: यूक्रेन का सबसे बड़ा बांध काखोव्का बांध तबाह हो गया है, जिसके बाद 80 गांवों पर खतरा मंडरा रहा है। इस बांध पर यूक्रेन ने रूस पर हमले का आरोप लगाया है।

Ukraine Dam Attack

Ukraine News: संकटग्रस्त यूक्रेन अब बाढ़ की समस्या का सामना कर रहा है। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध एक साल के ज्यादा वक्त से चल रहा है, इस बीच यूक्रेन सरकार ने रूस पर उसके शक्तिशाली डैम को तबाह करने का गंभीर आरोप लगाया है। दक्षिणी यूक्रेन में मंगलवार को एक बांध क्षतिग्रस्त हो गया, जिसका कंट्रोल रूस के हाथ में था।

दरअसल, काखोव्का हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट यूक्रेन के खेरसॉन प्रांत के नोवा काखोव्का शहर में है, जिस पर फिलहाल रूस का कब्जा है। ये बांध इतना विशालकाय है कि यूक्रेन के उत्तरी से दक्षिणी इलाके तक फैला है। स्थानीय लोगों ने बांध को नुकसान पहुंचाने के लिए रूस को दोषी ठहराया है।

जलप्रलह से जूझ रहे लोग

नीप्रो नदी पर बने इस बांध के टूटने से दक्षिणी शहर में पानी का सैलाब आ चुका है। जिसके चलते सड़कों से लेकर निचले इलाकों में बाढ़ आ चुकी है। कुछ इलाकों में जहां पानी नहीं पहुंचा है, वहां लोग इस डर से अपना सामान बांध रहे है कि जल्द ही उनके घरों में पानी भर जाएगा।

बाढ़ के डर से आस-पास के इलाके खाली कराए जा रहे हैं। खरसोन इलाके अलर्ट पर है। इस बांध के टूटने से 80 गांवों में बाढ़ का खतरा है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो जलप्रलय के हालातों को बयां कर रहा है।

अपने घरों को छोड़कर जा रहे लोग

लोगों ने बताया कि इंसान से लेकर जानवर तक सब इस बाढ़ की भेंट चढ़ जाएंगे। एक स्थानीय महिला ने बताया कि हम बाढ़ से डरते हैं। हम अपनी चीजों को लेकर यहां से जा रहे हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने इस हमले के बाद एक तत्काल बैठक के लिए यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद को तलब किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+