ब्रिटेन में 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को दी जाएगी कोरोना वायरस वैक्सीन की तीसरी डोज- रिपोर्ट
ब्रिटेन में 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को क्रिसमस के दौरान संक्रमण से होने वाले खतरे को पूरी तरह से खत्म करने के प्रयास में शरद ऋतु में तीसरे कोविड-19 टीकाकरण की पेशकश की जाएगी। एक प्रतिष्ठित अखबर में यह खबर छपी है।
लंदन, 5 मई। ब्रिटेन में 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को क्रिसमस के दौरान संक्रमण से होने वाले खतरे को पूरी तरह से खत्म करने के प्रयास में शरद ऋतु में तीसरे कोविड-19 टीकाकरण की पेशकश की जाएगी। एक प्रतिष्ठित अखबर में यह खबर छपी है। अखबार के मुताबिक इसको लेकर इंग्लैंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्रिस व्हिट्टी की देखरेख में दो विकल्पों का परीक्षण चल रहा है।

खबर के अनुसार तीसरे कोविड-19 टीकाकरण के लिए पहले टीके में वायरस के नए प्रकार से निपटने के लिए संशोधन किया गया है जबकि दूसरी डोज के लिए पहले से इस्तेमाल हो रहे फाइजर-बायोएनटेक, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और मोडेर्ना का इस्तेमाल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के यूके नर्सिंग होम में लगी आग, कोरोना के कई मरीज थे भर्ती
मंगलवार को ब्रिटेन के सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 34.6 मिलियन लोगों को कोरोना की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि ब्रिटेन की आबादी 67 मिलियन से ज्यादा है। पिछले सप्ताह स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा था कि ब्रिटेन फाइजर-बायोएनटेक की 60 मिलियन और खुराक खरीदेगा। ब्रिटेन ने फिलहाल 100 मिलियन वैक्सीन की खरीद का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications