Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिजली का खंभा गाड़ने के लिए खोदा गढ्ढा, मिला सैकड़ों साल पुराना खजाना

नई दिल्ली। नेपाल के पास बिजली के खंभे गाड़ने के लिए जमीन की खुदाई कर रहे मजदूरों को खजाना मिला है। नेपाल से सटे पाटन में जब ये मजदूर बिजली का खंभा लगाने के लिए जमीन की खुदाई कर रहे थे तो उन्हें कुछ अलग सी चीज दिखाई दी। मजदूरों ने गौर से देखा जमीन के भीतर तांबे के कुछ बर्तन गड़े हुए थे।

 People find treasures while digging a Hole for Electricity Pole in nepal

उन्होंने उन बर्तनों को निकाला, लेकिन जब उसके भीतर झांक कर देखा तो हैरान रह गए। बर्तन के भीतर सैकड़ों साल पुराना खजाना छुपा था। मजदूरों को विश्वास नहीं हुआ कि उन्होंने बेशकीमती खजाना ढूढ़ निकाला है। इसकी सूचना फौरन ग्राम प्रधान को दी गई।

ग्राम प्रधान ने भी देखा तो तांबे के बर्तनों के भीतर चांदी की मुद्राएं थी। उन्हें करीब 200 चांदी के सिक्के मिले। बात चारों ओर फैल गई। खुदाई में मिले खजाने की सूचना जिला प्रशासन को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचें अधिकारियों ने सारी चांदी की मुद्राओं को अपने कब्जे में ले लिया। पुरातत्व विभाग ने इन सिक्कों की जांच की तो पता चला कि वो सिक्क मुगलों के शासनकाल के थे। खजाना करीब 500 साल पुराना था। इसकी कीमत करोड़ों में है। पुरातत्व विभाग सिक्कों से जुड़ी और जानकारी हासिल करने में जुट गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+