पेंटागन, जहां परिंदा भी नहीं मार सकता पर, छोटे से लड़के ने उड़ा दिए वहां के सीक्रेट्स.. गेमर की रहस्यमय दुनिया
लीक किए गये डॉक्यूमेंट्स में रूस यूक्रेन युद्ध से जुड़ी जानकारियों के अलावा, अमेरिका की जासूसी से जुड़ी जानकारियां, सहयोगी देशों की जासूसी से संबंधित जानकारियां शामिल थीं। इन लीक दोस्त देशों को भी नाराज कर दिया है।

Jack Teixeira News: अमेरिका का पेंटागन, जहां से पूरे देश की सुरक्षा तय की जाती है और जहां से पूरी दुनिया को लेकर खुफिया प्लानिंग्स तैयार किए जाते हैं, कहा जाता है, कि वहां की सुरक्षा में सेंध मारना नामुमकिन है।
लेकिन, गेमर्स की दुनिया पेंटागन की दुनिया से भी रहस्यमयी है।
पेंटागन, जहां से पूराी दुनिया में फैले अमेरिकन जासूसों पर नजर रखी जाती है, उस पेंटागन के टॉप सीक्रेट फाइल्स को एक ऑनलाइन गेम खेलने वाले 21 साल के लड़के ने ना सिर्फ उड़ा दिया, बल्कि उसे सार्वजनिक कर अमेरिका के होश उड़ा दिए।
अमेरिका को अब पूरी दुनिया में जवाब देना है। खासकर अपने सहयोगी देशों के सामने, कि आखिर अमेरिकी जासूस सहयोगी देशों के अंदर क्या जासूसी कर रहे हैं?
पेंटागन की नींद उड़ाने वाला 21 साल का गेमर
जैक टेक्सीरा की उम्र सिर्फ 21 साल है, और वो अमेरिका के नेशनल गार्ड में एक एयरमैन हैं, जिनकी दिलचस्पी हथियारों में हमेशा से रही है। जैक टेक्सीरा का परिवार भी यूएस फोर्स से जुड़ा रहा है, लिहाजा हथियारों को लेकर जैक टेक्सीरा हमेशा से संवेदनशील रहे हैं।
लेकिन, 21 साल के जैक टेक्सीरा को एक और लत थी, ऑनलाइन गेम खेलने की। लिहाजा, वो ऑनलाइन गेमर्स के ग्रुप में शामिल हो गये।
जैक टेक्सीरा को अब अमेरिका का अगला एडवर्ड स्नोडन और चल्सिया मैनिंग कहा जा रहा है, जिन्होंने भी अपने समय में अमेरिका के सैकड़ों टॉप सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स का खुलासा कर, पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी थी।
जैक टेक्सीरा ने अपने ऑनलाइन गेमर्स के ग्रुप में कुछ दस्तावेज शेयर किए। पहले तो सभी लोगों को लगा, कि वो दस्तावेज मामूली होंगे, लेकिन गहराई से पड़ताल करने के बाद वो पेंटागन के टॉप सीक्रेट्स निकले, जिसे जैक टेक्सीरा ने पेंटागन से उड़ा लिए थे।
लेकिन, टॉप सीक्रेट फाइलों के सार्वजनिक होने के बाद जैक टेक्सीरा को लग गया, कि अब वो पकड़े जाएंगे, लिहाजा उन्होंने अपने ग्रुप में लिखा, कि "दोस्तों, यहां का सफर अच्छा रहा। मैं आप सबको बहुत प्यार करता हूं"। टेक्सीरा ने आगे लिखा, कि "मैं ऐसा कभी नहीं चाहता था और मैं हमेशा भगवान से प्रार्थना कर रहा था, कि ऐसा ना हो। मैंने लगातार प्रार्थनाएं कीं और अब सिर्फ भगवान ही तय कर सकते हैं, कि आगे क्या होगा।"
जैक टेक्सीरा को एफबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे सालों तक जेल में रहना पड़ सकता है, शायद जिंदगी भर।
ऑनलाइन गेम ग्रुप का था एडमिन
न्यूयॉर्क टाइम्स ने सबसे पहले 'शेकर सेंट्रल' नाम के ऑनलाइन गेमर ग्रुप के बारे में खुलासा किया और बताया, कि जैक टेक्सीरा इस ग्रुप का एडमिन है और यहीं से टॉप सीक्रेट दस्तावेज सार्वजनिक किए गये हैं।
इस रिपोर्ट के आने के ठीक डेढ़ घंटे के बाद जैक टेक्सीरा को एफबीआई ने गिरफ्तार कर लिया।
जैक टेक्सीरा की गिरफ्तारी के बाद पता चला, कि वो मैसाचुसेट्स नेशनल गार्ड का एक सदस्य था, जिसने काफी ज्यादा संवेदनशील टॉप सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स हासिल कर लिए और फिर उसे अपने गेमिंग ग्रुप में शेयर कर दिया।
इस ग्रुप में कई विदेशी सदस्य भी थे, जिन्होंने उस क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट्स को टेलीग्राम और ट्विटर पर शेयर करना शुरू कर दिया और आखिरकार पेंटागन के टॉप सीक्रेट सार्वजनिक हो गये।
गेमर ग्रुप शेकर सेंट्रल के मेंबर्स ने कहा, कि उनका ग्रुप एक ऐसे स्थान के रूप में शुरू हुआ था, जहां युवा पुरुष और किशोर लड़के कोविड महामारी के दौरान, जब पूरी दुनिया में लॉकडाउन लगा था और लोग आइसोलेशन में थे, उस वक्त उस वक्त शुरू हुआ था।
इस ग्रुप में हथियारों के बारे में काफी बातें होती थीं और ऑनलाइन गेम भी हथियार वाले ही खेले जाते थे।
वहीं, ग्रुप के मेंबर्स का कहना है, कि जैक टेक्सीरा ने ग्रुप के सदस्यों को हथियारों के बारे में समझाने के लिए उस टॉप सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स को ग्रुप में शेयर कर दिया था, जो बेहद संवेदनशील थीं।
न्यूयॉर्क टाइम्स को ग्रुप के सदस्यों ने बताया, कि पिछले साल अक्टूबर महीने से ही जैक टेक्सीरा, टॉप सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स ग्रुप में शेयर कर रहा था।
इन डॉक्यूमेंट्स में यूक्रेन युद्ध से जुड़े अत्यंत गोपयीन नक्शे, खुफिया जानकारियां, सुरक्षा एजेंसियों से जुड़ी जानकारियां, अमेरिका के सहयोगी देशों से जुड़ी खुफिया जानकारियां, दुश्मन देशों को लेकर जानकारियां, हथियारों को लेकर जानकारियां शामिल थीं।
ग्रुप के सदस्यों ने बताया, कि ग्रुप में कम से कम 300 खुफिया दस्तावेज शेयर किए गये थे, लेकिन इसका मकसद ग्रुप के सदस्यों को शिक्षित करना था और उनके सामने अपना इम्रेशन दिखाना था।
जैक टेक्सीरा के पास है सेना की काफी जानकारियां
जैक टेक्सीरा का पूरा परिवार ही सेना से जुड़ा रहा है। उसके सौतेले पिता 34 साल के बाद उसी मिलिट्री बेस से रिटायर्ड हुए हैं, जहां जैक टेक्सीरा की ज्वाइनिंग हुई थी। जैक टेक्सीरा का सौतेला भाई भी इसी सैन्य अड्डे पर तैनात है।
लिहाजा, जैक टेक्सीरा को काफी पहले से ही वैश्विक घटनाओं की जानकारियां रहती थीं, लिहाजा उसकी जानकारियों ने ग्रुप की पहुंच को बढ़ाना शुरू कर दिया। उसकी जानकारियां सटीक होती थीं।
जैक टेक्सीरा का स्क्रीन नाम ओजी था और न्यूयॉर्क टाइम्स से बात करते हुए उसके एक दोस्त ने कहा,कि "हर कोई ओजी का सम्मान करता है।" उसके कहा, कि, "वह एक रहस्यमी आदमी था, जिसे किस्से सुनाने में काफी मजा आजा था। हर कोई इस आदमी का सम्मान करता है"।
जैक टेक्सीरा का क्या होगा?
FBI ने जैक टेक्सीरा को देश की सेना के टॉप सीक्रेट फाइल्स को सार्वजनिक करने और देश की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जैक टेक्सीरा को साइबर ट्रांसपोर्ट सिस्टम एक्सपर्ट बताया जाता है, जो एक आईटी इंजीनियर की तरह है।
उसके ऊपर मिलिट्री कम्युनिकेशन नेटवर्क्स के रखरखाव की जिम्मेदारी थी, लेकिन उसने देश की सुरक्षा को ही चौराहे पर ला खड़ा किया। लिहाजा, जैक टेक्सीरा को उम्रकैद तक की सजा मिल सकती है।
Recommended Video

हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है, कि कोर्ट में उसके मकसद को भी देखा जाएगा। जांच की जाएगी, कि सिर्फ गेम ग्रुप में ही उसने जानकारियां डाली हैं, या फिर किसी दुश्मन देश को उसने जानकारियां बेची हैं और उस आधार पर उसका जुर्म तय किया जाएगा। फिर भी एक्सपर्ट्स का कहना है, कि जैक टेक्सीरा के लिए आने वाला वक्त काफी मुश्किल होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications