नॉर्थ कोरिया से बढ़ते खतरे को देख मिसाइलों को गिराने की तैयारी कर रहा है अमेरिका
नई दिल्ली। बीते सप्ताह उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षण किए जाने के बाद अमेरिका अलर्ट हो गया है। वो अपने पश्चिमी तटों पर रक्षा ठिकानों की निगरानी बढ़ाने के साथ ही साथ अपनी तैयारियों की समीक्षा भी शुरू कर दी है। अमेरिका की तरफ से बयान में कहा गया है कि अगले कुछ समय में श्चिमी तटों के सैन्य ठिकानों पर नए मिसाइल विरोधी उपकरणों की तैनाती की जाएगी ताकि उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल दागे जाने की स्थिति में उसे गिराया जा सके। इतना ही नहीं तट के सैन्य अड्डों पर जल्द ही बैलेस्टिक मिसाइलों के हमले के मद्देनजर टर्मिनल हाइ ऑल्टिट्यूट एरिया डिफेंस यानी THAAD तैनात किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया ने भी उत्तर कोरिया की ओर से हमले की आशंका को देखते हुए THAAD तैनात किया हुआ है। इसके पहले अमेरिका ने उत्तर कोरिया को धमकी भी दिया था और कहा था कि अगर युद्ध का खतरा पैदा होता है तो वह उत्तर कोरिया को पूरी तरह तबाह कर देगा। अमेरिका ने प्योंगयांग को सजा देने के मकसद से सभी देशों से उसके साथ राजनयिक और व्यापारिक रिश्ते खत्म करने का आग्रह भी किया। दक्षिण कोरिया के मुताबिक, बीते बुधवार को उत्तर कोरिया ने एक नए तरह के अंतरमहाद्वीपीय बलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का परीक्षण किया था, जो 13 हजार किलोमीटर तक जा सकता है। इस मिसाइल की जद में वॉशिंगटन है।
आर्म्ड सर्विसेज कमिटी के सदस्य और कांग्रेसमैन माइक रॉजर्स ने बताया कि मिसाइल डिफेंस एजेंसी (MDA), पश्चिमी तटों पर मिसाइल सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करेगी। हालांकि, इस व्यवस्था के लिए साल 2018 के रक्षा बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। MDA अमेरिकी रक्षा विभाग की इकाई है।












Click it and Unblock the Notifications