Pegasus Spyware: पत्रकारों की 'जासूसी' के बाद फ्रांस ने शुरू की जांच, मोरक्को की खुफिया एजेंसी पर शक

पेरिस, 20 जुलाई। इजरायल की सुरक्षा कंपनी के बनाए खुफिया सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए जासूसी कराए जाने की खबरों की धमक फ्रांस तक पहुंच गई है। फ्रांस ने पत्रकारों की जासूसी कराए जाने के आरोपों की जांच शुरू की है। फ्रांस के सरकारी अभियोजक ने इस बारे में जानकारी दी है।

मोरक्कों की सुरक्षा एजेंसी पर आरोप

मोरक्कों की सुरक्षा एजेंसी पर आरोप

इजरायल की सुरक्षा कंपनी एनएसओ के बनाए पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए दुनिया भर में जाने-माने लोगों की जासूसी कराए जाने की खबरों ने तूल पकड़ लिया है। भारत में भी कई नेताओं, पत्रकारों और जानी-मानी हस्तियों का नाम इस लिस्ट में है। अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक फ्रांस में भी इस सॉफ्टवेयर के जरिए कई पत्रकारों की जासूसी की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक मोरक्को की सुरक्षा एजेंसियों ने इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल फ्रांसीसी पत्रकारों की जासूसी के लिए किया। आरोपों के सामने आने के बाद फ्रांस ने इस मामले की जांच कराने का फैसला लिया है।

जांच टीम 10 अलग-अलग आरोपों की जांच करेगी, जिसमें निजता का उल्लंघन, निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से धोखाधड़ी और आपराधिक संलिप्तता शामिल है।

फ्रांस के कई बड़े पत्रकार बने शिकार

फ्रांस के कई बड़े पत्रकार बने शिकार

फ्रांस खोजी पत्रकारिता वेबसाइट मीडियापार्ट ने सोमवार को इस मामले में कानूनी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके साथ ही खोजी समाचार पत्र ले कैनार्ड एनचाइन ने जासूसी के दावों पर मुकदमा दायर करने की तैयारी कर रहा है, जिसे मोरक्को ने अस्वीकार कर दिया है।

वाशिंगटन पोस्ट, द गार्जियन, ले मोंडे समेत 16 मीडिया संस्थानों ने 50,000 लीक हुए फोन नंबरों के आधार पर सोमवार को ये दावा किया था कि इजरायली सुरक्षा कंपनी के जरिए बनाए गए पेगासस मालवेयर के जरिए बड़े पैमाने पर दुनिया भर में जासूसी की गई थी।

मीडियापार्ट ने खुलासा किया है कि जिन लोगों के फोन को मोरक्को की खुफिया एजेंसियों ने इस मालवेयर के जरिए निशाना बनाया था उसमें मीडियापार्ट के संस्थापक एडवी प्लीनल और इसका एक पत्रकार भी शामिल था।

मोरक्को ने दी सफाई

मोरक्को ने दी सफाई

इसके साथ ही फ्रांस के जिन दूसरे पत्रकारों को मोरक्कन एजेंसी ने निशाना बनाया गया है उसमें फ्रांस के प्रमुख समाचार पत्र ली मोंडे और एएफपी जैसी प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी के पत्रकारों के नाम शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के बाद उठते बवाल के बीच मोरक्को ने आरोपों से इनकार किया है और कहा उसने संचार उपकरणों की में घुसपैठ करने के लिए कभी भी इस सॉफ्टवेयर को नहीं लिया है।

Recommended Video

    Pegasus की लिस्ट में Modi के मंत्री Prahlad Patel का नाम भी शामिल ! | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+