यूनाइटेड नेशंस में पाकिस्तान पर बुरी तरह बरसा भारत, पवन बाधे ने इमरान खान को दिखाया आईना

दूसरे देशों को मानवाधिकार पर पींगे पढ़ाने वाले इमरान खान को भारत ने यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट काउंसिल में जमकर धोया है

जेनेवा/नई दिल्ली, जून 23: यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट काउंसिल में भारत ने पाकिस्तान को मानवाधिकार के मुद्दे पर जमकर फटकार लगाई है और भारत ने पाकिस्तान की दो बेहद कमजोर नसों को ऐसा दबाया कि पाकिस्तान बिलबिला कर रह गया। पूरी दुनिया में इस्लामिक कट्टरपंथियों का गढ़ बन गए पाकिस्तान को भारत ने मानवाधिकार के मुद्दे पर जमकर डांटा है और कहा है कि पाकिस्तान के अंदर जो दूसरे समुदाय के लोग रहते हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी तत्काल पाकिस्तान सरकार को तय करनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव पवन कुमार बाधे ने पाकिस्तान को आतंकियों का गढ़ भी कहा है।

पाकिस्तान की फजीहत

पाकिस्तान की फजीहत

दूसरे देशों को मानवाधिकार पर पींगे पढ़ाने वाले इमरान खान को भारत ने यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट काउंसिल में जमकर धोया है और पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कहा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव पवन कुमार बाधे ने कहा कि पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन की बात हर दिन की एक सामान्य घटना बनकर रह गई है। हम लगातार देख रहे हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को अगवा किया जाता है, उनके साथ रेप किया जाता है, जबरदस्ती उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है, लेकिन पाकिस्तान की हुकूमत शांत रहती है। पाकिस्तान की सरकार को मानो देश में रहने वाले अल्पसंख्यकों से, उनकी सुरक्षा और उनके मानवाधिकार से कोई मतलब ही नहीं है।

आतंकियों का गढ़ पाकिस्तान

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव पवन कुमार बाधे ने अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार के अलावा पाकिस्तान को आतंकियों का गढ़ करार दिया है। पवन कुमार ने कहा कि 'ये काफी खेदजनक बात है कि पाकिस्तान, जो खुद आतंकियों का गढ़ रहा है, वो भारत पर मनगढ़ंत और गैर-जिम्मेदाराना आरोप लगाने के लिए इस मंच का गलत इस्तेमाल कर रहा है।' पवन कुमार ने पाकिस्तान की एक एक कमजोर नस को पूरी दुनिया के सामने दबाया है और इस मुस्लिम राष्ट्र की पूरी दुनिया के सामने पोल खोलकर रख दी है।

पत्रकारों के लिए डेंजरस देश

भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा कि 'पाकिस्तान के अंदर पत्रकारिता की क्या स्थिति है ये हम सबके सामने है। पत्रकारों के लिए पाकिस्तान को पूरी दुनिया में सबसे खतरनाक मॉडल बनने का गौरव प्राप्त है। पाकिस्तान में सरकार की आलोचना करने वालों को धमकाया जाता है, मारा जाता है, प्रताड़ित किया जाता है, हवा में उड़ा दिया जाता है और कई बार तो पत्रकारों की हत्या तक कर दी जाती है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+