कौन हैं बिल गेट्स की गर्लफ्रेंड पाउला हर्ड? अनंत-राधिका के प्रीवेडिंग समारोह में लूटी थी महफिल
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी उनकी प्रेमिका पाउला हर्ड के साथ हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग समारोह में देखे गए थे। बिल गेट्स पाउला हर्ड को करीब 3 सालों से डेट कर रहे हैं।
अगस्त 2021 में ही गेट्स ने अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्स को तलाक दिया था। 30 साल पुरानी शादी को दोनों ने रजामंदी से तोड़ दिया था। दोनों ने कहा था कि वे अपना फाउंडेशन- बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन साथ में चलाते रहेंगे।

अपने रिश्ते की पुष्टि करने से पहले बिल गेट्स और पाउला हर्ड को कई कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया था। दोनों ने लंबे वक्त तक अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा था।
रिपोर्ट के मुताबिक बिल गेट्स और पाउला की मुलाकात एक टेनिस मैच के दौरान हुई थी। दोनों ही टेनिस के दीवाने हैं। साल 2015 में एक टेनिस मैच के दौरान एक दूसरे से मिले। इसके अलावा दोनों के कई कॉमन फ्रेंड हैं। इसी वजह से वो बार-बार मिलते रहे।
60 साल की पाउला हर्ड के बारे में कहा जाता है कि वो अभी तक बिल गेट्स के बच्चों तक से नहीं मिली हैं। पाउला ओरेकल कंपनी के दिवंगत सीईओ मार्क हर्ड की पत्नी हैं। साल 2019 में मार्क हर्ड की कैंसर से मृत्यु हो गई थी।
पाउला फिलांथ्रोपिस्ट के रूप में पहचानी जाती हैं। वह टेक एग्जीक्यूटिव के रूप में काम कर चुकी हैं लेकिन अब एक इवेंट प्लानर के रूप में काम कर रही हैं। पाउला हर्ड नेशनल कैश रजिस्टर नाम की कंपनी में काम करती हैं। उनकी दो बेटियां कैशरीन और कैली हैं।
गेट्स-हर्ड की सगाई हुई?
जुलाई 2023 में बिल गेट्स और पाउला के सगाई की खबरें काफी सुर्खियां बटोर रही थीं। दरअसल पाउला हर्ड को एक कीमती रिंग पहने हुए देखा गया। लेकिन माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि अंगूठी पाउला हर्ड की है और यह बिल गेट्स के साथ उनकी सगाई नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications