ब्रिटेन में 505 दिन तक कोरोना संक्रमित रहने वाले मरीज को नहीं बचा पाए डॉक्टर्स, विशेषज्ञों ने कही ये बात

नई दिल्ली, 22 अप्रैल। कोरोना महामारी संक्रमण (Coronavirus Infection) को लेकर ब्रिटेन (Britain) से एक चौंकाने वाली खबर आई है। जिसके बाद मेडिकल स्पेशलिस्ट के कोविड-19 के प्रभाव को लेकर एक बार सोचने पर मजबूर हो गए हैं। यहां कोविड संक्रमित मरीज की 505 दिन बाद मौत हुई है।

Representational Image

दरअसल, ब्रिटेन में एक व्यक्ति लगभग 18 महीनों तक COVID-19 संक्रमण से जूझता रहा। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि मरीज के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन ब्रिटेन के चिकित्सकों ने कहा कि रोकी इम्यूनिटी पॉवर को सुरक्षित रखा गया था। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज अल्फा, गामा और ओमीक्रॉन सहित कोरोनावायरस के 10 वैरिएंट से संक्रमित था। शोधकर्ताओं का कहना है कि विशेष रूप से प्रतिरक्षित व्यक्ति (Immunocompromised) कोविड के प्रति संवेदनशील होते हैं। इसका कारण उनके शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा बहुत कमजोर होना है। कमजोर इम्यूनिटी के चलते वे स्वस्थ होने में अधिक समय लेते हैं। इसके कारण उनके में वायरस का संक्रमण अधिक समय तक रहता है। इसके कारण संक्रमण के एक नए वैरिएंट के पैदा होने की संभावना बन जाती है।

कोरोना मरीज की 505 दिन मौत के बाद मामले की जांच किंग कॉलेज लंदन और गाय एंड सेंट थॉमस एनएचएस फाउंडेशन के विशेषज्ञ कर रहे हैं। विशेषज्ञों की यह टीम HIV या अन्य कारणों से कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले नौ मरीजों का अध्ययन कर रही है। जिनमें से 4 की मौत हो चुकी है। वहीं दो अन्य एंटीबॉडी थेरेपी और एंटी-वायरल दवाओं से स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि दो अन्य पेशेंट बिना इलाज के ही स्वस्थ हो गए। वहीं 9वां मरीज 412 से कोविड संक्रमण से जूझ रहा है। रिपोर्ट में फेफड़े में होने वाले कोविड संक्रमण की तीव्रता के शुरुआती लक्षणों के बाद 12 सप्ताह से अधिक समय तक बने रहने की बात कही गई है।

शोधकर्ताओं ने पुर्तगाल में यूरोपियन कांग्रेस ऑफ क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी एंड इंफेक्शियस डिजीज में अपने निष्कर्ष प्रस्तुत किए। यह शोध लंबे समय तक चलने वाले कोविड और लोगों पर इसके प्रभाव को समझने की परियोजना का एक हिस्सा है। हाल ही के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि लंबे समय तक कोविड से पीड़ित महिलाओं में सिंड्रोम वाले पुरुषों की तुलना में अधिक लक्षण दिखाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+