पठानकोट मामले में पाकिस्तान का दावा..एक्शन शुरू
इस्लामाबाद। पठानकोट मामले में भारत की ओर से पाकिस्तान को दिये दो टूक जवाब का क्या असर होता है यह तो आने वाला वक्त तय करेगा लेकिन पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया है कि वो इस मामले में सख्त से सख्त कदम उठाने जा रहा है जिसकी तैयारी उसने शुरू भी कर दी है।
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द नेशन' में छपी खबर की माने तो उसमें कहा गया है कि पाकिस्तान सरकार इस बात का पता लगा रही है कि पठानकोट में भारतीय वायुसैनिक अड्डे पर हमला करने वाले दहशतगर्दो ने पाकिस्तान में किससे फोन पर बात की थी। साथ ही पेपर की ओर से कुछ सुझाव भी पाकिस्तान सरकार को दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications