#PathankotAttacks:: सलविंदर सिंह की दूसरी बीवी आयी सामने,एसपी को कहा अय्याश
नई दिल्ली/चंडीगढ़। पठानकोट आतंकी हमले के बाद सुर्खियों में आए गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह जहां अपने बयानों के कारण विवादों में हैं वहीं दूसरी ओर उनके करेक्टर को भी लेकर उंगलियां उठ रही हैं।
कुछ दिन पहले जहां उनके ऊपर कुछ महिला कास्टेंबल के यौन शोषण का आरोप लगा है वहीं अब एक और चौंकाने वाला बात सामने आयी है। एबीपी न्यूज चैनल की खबर की माने तो पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली महिला करनजीत कौर का कहना है कि वो सलविंदर सिंह की दूसरी पत्नी है। सलविंदर ने उसे अपने प्रेम के जाल में फंसाकर उससे शादी की थी।
सलविंदर सिंह की दूसरी बीवी ने लगाये सनसनीखेज आरोप
करनजीत ने कहा कि शादी के वक्त सलविंदर ने उससे यह बात छुपायी थी कि वो पहले से मैरड है। दोनों ने साल 1994 में गुरूद्वारे में शादी की थी। दोनों को शादी से एक बेटा है।
सलविंदर को 15 साल का एक बेटा भी
सलविंदर के बारे में महिला ने कहा कि वो एक नंबर का अय्याश और लड़कियों की इज्जत से खेलने वाले व्यक्ति है। करनजीत का आरोप है कि शादी के साढ़े पांच साल तक जहां-जहां सलविंदर सिंह का तबादला हुआ, वो उन्हें साथ रखते रहे। साल 2000 में जब वो गर्भवती हुई तो उसे छोड़ दिया।
महिला ने की बेटे के DNA टेस्ट की मांग
करनजीत ने कहा कि मेरा बेटा अब 15 साल का हो चुका है और उसका नाम अगिन साहिल है और अगिन को मैंने उसके पिता की हर करतूत के बारे में बता दिया है। अगिन साहिल जीत सिंह ने भी एबीपी न्यूज पर कहा है कि उसकी मां ने छोटी उम्र में ही मुझे बता दिया था की सलविंदर सिंह ही उसका पिता है और उस को धोखा दे कर छोड़ चुका है।
अपने बेटे के साथ मायके में रह रहीं करनजीत कौर ने पंजाब सरकार से अपने बेटे का डीएनए टेस्ट कराने और उसका हक दिलाने की मांग की है। तो वहीं बार-बार बयान बदलने वाले एसपी सलविंदर सिंह का दिल्ली में पठानकोट आतंकी मामलें मे लाई डिटेक्टर टेस्ट भी हो सकता है।













Click it and Unblock the Notifications