पीएम मोदी के यूके पहुंचने से पहले पीएम कैमरुन के पास पहुंची एक चिट्ठी
लंदन। पीएम नरेंद्र मोदी इस माह अपनी पहली आधिकारिक यूके के दौरे पर रवाना होने वाले हैं। उनके इस दौरे से पहले देश के पटेल समुदाय की एक चिट्ठी यूके के पीएम डेविड कैमरुन के पास पहुंच चुकी है। इस चिट्ठी में पटेल समुदाय ने गुजरात में उन पर पुलिस की ओर से किए जा रहे जुल्मों के बारे में बात की है।

इसके साथ ही पटेल नेताओं ने पीएम मोदी के इस दौरे के विरोध का ऐलान कर दिया है। इस चिट्ठी को पाटीदार अनामत आंदोलन समिति यानी पास की ओर से लिखा गया है।
समुदाय का कहना है कि चिट्ठी के जरिए वे अपने समुदाय पर हो रहे बुरे बर्ताव को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं।पास ही वह संगठन है जो पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर पूरे गुजरात राज्य में प्रदर्शन कर रहा है।
संगठन के नेता वरुण पटेल ने कहा है कि देश के पीएम यूके का दौरा कर रहे हैं और पास की ओर से गुजरात में हालातों को बयां करने वाली एक चिट्ठी लिखी गई है।
वरुण पटेल के मुताबिक वह चाहते हैं कि कैमरुन को इस बात का पता चले कि भारत में लोकतंत्र की अब कोई जगह नहीं बची है। यहां पर लोगों की आवाज को अब बेदर्दी से दबाया जाने लगा है।
संगठन की ओर से पटेल समुदाय की रैली के दौरान उन पर हुए अत्याचारों को लेकर एक डीवीडी तैयार की गई है। इस डीवीडी को समुदाय ने कैमरुन के अलावा अमेरिका, राष्ट्रीय और अतंराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोगों, अतंराष्ट्रीय एनजीओ और दूसरे कुछ देशों को देने की तैयारी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications