Video: मास्क की जगह लाल लेडीज अंडरवियर मुंह पर लगाकर बैठा युवक, एयरलाइन ने लगाया बैन

प्लेन में मास्क की जगह लेडीड अंडरवियर पहनकर बैठा पैसेंजर, एयरलाइंस कर्मचारियों ने निकाला बाहर।

फ्लोरिडा, दिसंबर 17: पिछले दो सालों से फेसमास्क लोगों के सामान्य जीवन का हिस्सा बन गया है और अभी भी दुनिया के करीब करीब हर देश में फेसमास्क लगाना जरूरी है। खासकर ओमिक्रॉन वेरिएंट के आने के बाद एक बार फिर से तमाम देशों में सख्ती बरती जा रही है। इस बीच कई लोग ऐसे भी हैं, जो अभी भी मास्क लगाना नहीं चाहते है। अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां एक शख्स मास्क की जगह पर लेडीज अंडरवियर पहनकर फ्लाइट में बैठ गया।

अंडरवियर पहनकर फ्लाइट में बैठा

अंडरवियर पहनकर फ्लाइट में बैठा

अमेरिका के यूनाइटेड एयरलाइंस में ये वाकया पेश आया है, जहां एक शख्स ने मास्क की जगह अपने चेहरे पर लेडीज अंडरवियर लगा लिया। जिसके बाद उस शख्स को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि, आरोपी शख्स ने मास्क लगाने का विरोध करने के लिए लेडीज अंडरवियर अपने चेहरे पर लगा लिया था, जिसके बाद एयरलाइंस कंपनी ने आरोपी शख्स पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। आरोपी शख्स ने अपनी तुलना क्रांतिकारी रोजा पार्क्स से की है।

महिला की पैंटी से चेहरा ढंका

महिला की पैंटी से चेहरा ढंका

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी शख्स का नाम एडम जेन है और वो वॉशिंगटन जाने के लिए फ्लोरिडा में यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में बैठा था। कोविड गाइडलाइंस के तहत विमान में सवार होने वाले हर लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है, लिहाजा आरोपी एडम जेन ने मास्क पहनने की जगह लाल रंग का लेडीज पैंटी पहन लिया। जो साफ बैठे दूसरे यात्रियों के लिए परेशान करने वाला दृश्य था। आरोपी एडम जेन का नाक और चेहरा लाल रंग के पैंटी से ढंका हुआ था।

कर रहा था बहसबाजी

कर रहा था बहसबाजी

केप कोरल के रहने वाले एडम जेन को जब एयरलाइंस के कर्मचारियों ने लाल लेडीज पैंटी उतारकर सामान्य मास्क पहनने को कहा, तो बजाए मास्क पहनने के, वो एयरलाइंस के कर्मचारियों के साथ बहस करने लगा। फ्लाइट के कर्मचारियों ने काफी देर तक एडम जेन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो लगातार बहसबाजी करता रहा और उसने साफ तौर पर मास्क पहनने से मना कर दिया। जब आरोपी को बार बार कोरोना वायरस के बारे में बताया गया और उसे कहा गया कि, ये वायरस काफी खतरनाक है, तो उसने कोरोना वायरस को बकवास बताना शुरू कर दिया और मास्क लगाने से इनकार कर दिया और उसने कहा कि, मास्क का विरोध करने के लिए उसने लाल रंग की पैंटी पहनी है।

फ्लाइट से उतारा गया आरोपी

फ्लाइट से उतारा गया आरोपी

इस पूरे वाकये का वीडियो भी तैयार किया जा रहा था, जिसमें आरोपी एडम फ्लाइट कर्मचारियों के साथ बहस करता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद उसे फ्लाइट के कर्मचारी फ्लाइट से बाहर निकलने के लिए कहते हैं। इस पूरी बातचीत के दौरान आरोपी एडम ने चेहरे से लेडीज अंडरवियर उतारने से साफ मना कर दिया और वो अंडरवियर पहनकर ही फ्लाइटकर्मयों के साथ बहस कर रहा था। हालांकि, जब एयरलाइन के कर्मचारियों ने उसे फ्लाइट से बाहर निकलने को कहा, तो वो फ्लाइट से बाहर निकल गया, जिसका कई यात्रियों ने विरोध भी किया।

यात्रियों के विरोध का दावा

यात्रियों के विरोध का दावा

डब्ल्यूएफटीएक्स न्यूज के साथ बात करते हुए आरोपी जेन ने कहा कि, फ्लाइट में उसके समर्थन में कई लोग थे और उसके फ्लाइट से बाहर निकलने के बाद कई और लोग फ्लाइट से निकलकर बाहर आ गये। यूनाइटेड एयरलाइंस ने जेन के फ्लाइट से उतरने के बाद एक ईमेल भेजा है, जिसमें कहा गया है कि, अब उन्हें यूनाइटेड एयरलाइंस से प्रतिबंधित कर दिया गया है और वो तब तक यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट से यात्रा नहीं कर सकता है, जब तक पूरी घटना लेकर जांच नहीं कर ली जाती है।

घटना पर एयरलाइन कंपनी का जवाब

घटना के संबंध में एक अन्य समाचार चैनल ने जब यूनाइटेड एयरलाइंस से राय जाननी चाही, तो एयरलाइंस कंपनी की तरफ से कहा गया कि ''वह जेन को फ्लाइट से उतारने के अपने कर्मचारियों के फैसले के साथ है।'' घटना के बाद एयरलाइन कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, ''आरोपी जेन कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहा था और कर्मचारियों ने फ्लाइट के उड़ने से पहले उसे फ्लाइट से उतारकर सही किया है''।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+