उड़ते जहाज में पायलट के कॉकपिट में घुसने की कोशिश करने लगा यात्री, जानिए फिर क्या हुआ
न्यूयॉर्क। लॉस एंजिल्स से नैशविल जाने वाली डेल्टा एयरलाइंस के विमान को अल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। कारण था कि उड़ान के दौरान एक अमेरिका यात्री ने विमान में जमकर हंगामा किया। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद यात्री खड़ा हुआ और पायलट के कॉकपिट तक पहुंच गया। वो जबरन कॉकपिट में घुसना चाहता था। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो वो हंगामा करने लगा। उसके हंगामे को देखकर विमान में मौजूद लोग घबरा गए और फ्लाइट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

वजह से विमान की अल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी, जहां आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। इस घटना की पुष्टि एफबीआई ने अपनी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी। एफबीआई ने बताया कि विमान में मौजूद किसी भी यात्री को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। वहीं फ्लाइट में सवार एक यात्री ने बताया कि आरोपी व्यक्ति बिना किसी कारण गुस्से में आ गया। वह उठा और पायलट के केबिन तक पहुंच गया और दरवाजों को पीटना शुरू कर दिया। इस अमेरिकी यात्री ने ऐसा क्यों किया, किसी की समझ में नहीं आ रहा था।
यात्री ने बताया कि उसे तुरंत केबिन क्रू की मदद से पकड़ लिया। पायलट ने जहाज को अल्बुकर्क इंटरनेशनल सनपोर्ट पर उतारा और फिर उसे पुलिस के हवाले किया गया। एयरलाइन्स अधिकारियों ने बताया कि इस उड़ान के दौरान विमान में 162 यात्रियों के साथ चालक दल के छह सदस्य सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications