Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

7 मिनट तक प्लेन का पीछा करता रहा UFO, कई बार बदला आकार! यात्री ने बना लिया Video

बर्लिन, 29 जुलाई। दुनियाभर में लोगों द्वारा दूसरे ग्रहों से आए एलियंस की उड़न तश्तरी यानी यूएफओ देखे जाने के दावे किए जाते रहे हैं, बुधवार को इस लिस्ट में एक और शख्स का नाम जुड़ गया। सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले आसमान में कोई रहस्यमयी चीज हवा में तैर रही है। दावा किया जा रहा है कि यह अजीबो-गरीब चीज एक यूएफओ है जिसे प्लेन में बैठे यात्री द्वारा रिकॉर्ड किया गया है। सोशल मीडिया पर अब यह घटना चर्चा का विषय बन गई है लोगों ने कमेंट बॉक्स में अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। (खबर के अंत में देखें वीडियो)

कई बार किए गए यूएफओ देखे जाने के दावे

कई बार किए गए यूएफओ देखे जाने के दावे

एलियंस और यूएफओ को देखे जाने के दावे कई बार अमेरिकी मिलिट्री द्वारा भी किया जा चुका है। इस बीच जर्मनी के एक शख्स ने दावा किया है कि जब वह विमान में बैठा था तो एक यूएफओ ने करीब 7 मिनट तक उसके प्लेन का पीछा किया और इस दौरान कई बार अपना आकार बदला। यात्री ने विमान से ही एक वीडियो भी बनाया है जिसमें सफेद रंग की कोई चीज आसमान में नजर आ रही है। शख्स का दावा है कि वह एक यूएफओ ही था।

'उड़न तश्तरी हमारे बेहद करीब थी'

'उड़न तश्तरी हमारे बेहद करीब थी'

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक यूएफओ देखने का दावा करने वाले शख्स ने कहा कि जमीन से हजारों फीट ऊपर उड़न तश्तरी हमारे बेहद करीब थी। अपनी बात को साबित करने के लिए शख्स ने वीडियो भी सामने रखा जो अब कैतूहल का विषय बना हुआ है। वायरल हो रहे वीडियो में एक अजीब सी चीज को आकार बदलते देखा जा सकता है, इस बीच उसका रूप किसी विमान की आकृति में भी बदलता है। कई लोगों का कहना है कि यह एक यूएफओ ही हो सकता है।

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया ने कही ये बात

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया ने कही ये बात

इस वीडियो को लेकर अब अलग-अलग दावे भी सामने आ रहे हैं, कुछ लोगों का कहना है कि यह किसी प्रकार का जीव हो सकता है। थ्योरिस्ट और यू-ट्यूबर ने दावा किया कि आसमान में दिखाई दे रही ये चीज कोई यूएफओ नहीं बल्कि 'प्लाज्मा-आधारित जीव' हो सकता है। एक ब्‍लॉगर का कहना है कि यह पहले बादले के एक छोटे से पैच के रूप में नजर आया, जो 10,000-30,000 फीट की ऊंचाई पर विमान के साथ आगे बढ़ता नजर आ रहा है।

इस वजह से हुआ होगा ऐसा

इस वजह से हुआ होगा ऐसा

यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करने वाले का कहना है कि उसे यह क्लिप एक पैसेंजर द्वारा मिली, उसी ने इस असाधारण घटना को अपने कैमरे में कैद किया था। यह कोई आकार बदने वाली वस्तु जैसी दिखती है, पैसेंजर ने कहा था कि यह विमान के साथ 7 मिनट तक साथ चला। वहीं अन्य यूजर का कहना है कि यह कोई यूएफो या एलियन नहीं बल्कि एक साइंटिफिक घटना है। ऐसा प्रकाश तरंगो के अपवर्तन से होता है। आपको बता दें कि अब से पहले भी कई बार यूएफओ देखे जाने की बात कही जा चुकी है लेकिन इसका कोई ठोस प्रमाण मौजूद नहीं है।

नासा की लाइव फीड में दिखे UFO

नासा की लाइव फीड में दिखे UFO

इसी प्रकार जेफ नाम के एक शख्स ने कुछ सप्ताह पहले नासा के लाइव फीड में इन यूएफओ को देखने का दावा किया था। उसका दावा है कि आईएसएस के आसपास 10 'अज्ञात वस्तुएं' मंडरा रही थीं। जेफ ने 3 जुलाई को सुबह 8.30 बजे के समय के साथ दृश्य का एक स्क्रीनशॉट साझा किया था। उस समय आईएसएस दक्षिण अटलांटिक के ऊपर था। स्पॉटिंग को समझने में विफल होने पर, जेफ ने माइकल नामक एक यूट्यूबर के साथ स्क्रीनशॉट साझा किया था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें: 500 KM प्रति घंटे की रफ्तार से जा रहे 'UFO' का पीछा करते हुए दिखा जेट, VIDEO वायरल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+