एक मई को पाक लौटेंगे परवेज मुशर्रफ,चल रहा है देशद्रोह का केस
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ एक बार फिर से पाकिस्तान वापस लौट रहे हैं। वह 1 मई को वापस पाकिस्तान लौट रहे हैं, उनके वकील ने बताया कि मुशर्रफ 2 मई को देश की कोर्ट में पेश होंगे। मुशर्रफ के परिवार के हवाल से उनके वकील सुलेमान सफदर ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति जिनके खिलाफ केस चल रहा है वह दुबई से वापस पाकिस्तान कोर्ट में पेश होने के लिए आएंगे। बता दें कि 2016 में मेडिकल इलाक के लिए वह दुबई गए थे, लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टर उन्हें वापस पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दे रहे थे।

सफदर ने बताया कि कि मुशर्रफ पर चल रहे केस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि 2 मई से पहले मुशर्रफ को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने मुशर्राफ को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था , अन्यथा वह खुद को बचाने के अधिकार को खो देंगे, जिसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुना देगा, क्योंकि उनकी ओर से किसी भी तरह का कोई तर्क नहीं दिया गया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के चीफ जस्टिस आसिफ सईद खोसा ने पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ को चेतावनी देते हुए कहा है कि उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला चलता रहेगा, चाहे कुछ भी हो जाए। पाक सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही अदालत से गैर-हाजिर रहने पर भी भी मुशर्रफ पर निशाना साधा है। कोर्ट ने मुशर्रफ के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए तीन ऑप्शन दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि स्पेशल कोर्ट अगर मुशर्रफ का बयान नहीं दर्ज करा पाती हैं तो फिर सुप्रीम कोर्ट को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ेगा।
पाकिस्तान के चीफ जस्टिस आसिफ सईद खोसा की अध्यक्षता वाली बेंच ने मंगलवार को मुशर्रफ के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बेंच ने कहा है, 'कभी मुशर्रफ अस्पताल जाते हैं तो कभी अपने घर जाते हैं। पिछले बार जब सुनवाई हुई तो हमें यकीन था कि मुशर्रफ अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे। लेकिन कोर्ट आते समय हमेशा उनकी कार गलत टर्न ले लेती है।' 75 वर्षीय मुशर्रफ साल 2016 से दुबई में हैं। मुशर्रफ पर साल 2007 में पाकिस्तान का संविधान निलंबित करने के मामले में देशद्रोह का केस चल रहा है। अगर मुशर्रफ दोषी पाए जाते हैं तो फिर उन्हें मौत की सजा या फिर उम्रकैद तक मिल सकती है।
-
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications