फ्रांस के बाद अब यूरोप के देश जर्मनी में बैन होगा बुर्का!

बर्लिन। जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल की कंजर्वेटिव पार्टी के गृह मंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री ने सार्वजनिक जगहों पर बुर्के पर रोक लगाने की मांग की है और उन्‍होंने अपने गृहमंत्री का समर्थन किया है।

burqa-ban-Germany.jpg

जर्मनी के केंद्रीय गृहमंत्री थोमस दे मेजियेर ने क्रिस्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी (सीडीयू) और सहोदर क्रिस्चियन सोशल यूनियन की सरकारों वाले जर्मन राज्यों के गृहमंत्रियों के साथ मीटिंग के बाद कई सार्वजनिक स्थानों पर पूरे चेहरे को ढकने वाले नकाब पहनने पर बैन लगाने का ऐलान किया है।

यह ऐलान 'बर्लिन घोषणापत्र का हिस्सा है जिसे दे मेजियेर ने बैठक के बाद आज जर्मन राजधानी में पेश किया। जर्मन गृहमंत्री ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि वे सभी एकमत से बुर्के को अस्वीकार करते हैं। दे मेजियेर ने आगे कहा कि यह हमारे खुले देश में फिट नहीं बैठता।

दे मेजियेर ने इस बात का भी भरोसा जताया कि केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारों में गठबंधन में शामिल सोशल डेमोक्रैटिक पार्टी एसपीडी भी बर्लिन घोषणापत्र से मोटे तौर पर सहमत होगी।

सीडीयू के गृहमंत्री इस बारे में कानून बनाने की पहल करेंगे जिसके तहत सभी सार्वजनिक जगहों पर लोगों को अपना चेहरा दिखाना अनिवार्य होगा। बैन के बाद जर्मनी में कार चलाते समय, सरकारी दफ्तरों या अधिकारियों से मुलाकात के समय, स्कूलों और युनिवर्सिटियों में या सार्वजनिक सेवाओं और कोर्ट में नौकरी के समय बुर्का अमान्‍य होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+