यमन जाकर अल कायदा से ट्रेनिंग ली थी पेरिस के हमलावरों ने
पेरिस। पेरिस आतंकी हमलों के बाद फ्रांस की एंटी-टेरर यूनिट पेरिस की हर बिल्डिंग की तलाशी ले रही है। जहां इस हमले के एक आरोपी 18 वर्षीय मोराद ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है तो वहीं पुलिस को अब दो भाईयों की तलाश है।

इन दोनों भाईयों को खासतौर पर यमन में लोगों की हत्या कैसे की जाए, इसकी ट्रेनिंग दी गई थी। ये दोनों ही पेरिस के रहने वाले हैं और इस बात ने फ्रांस की चिंताएं और बढ़ा दी हैं।
34 वर्षीय सईद और शेरिफ कोउआशी को मोराद के साथ ही पहचाना गया है। एंटी-टेररिज्म ऑफिसर्स के मुताबिक इन दोनों ही भाईयों की फोटोग्राफ को जारी कर दिया गया है। ऑफिसर्स ने इन्हें हथियारों से लैस बताया है और कहा है कि दोनों ही देश के लिए काफी खतरनाक हैं। ऐसे में इनका जल्द से जल्द हाथ आना काफी जरूरी है।
पेरिस पर हुए आतंकी हमले के दो घंटे बाद पुलिस ने एक अपार्टमेंट की तलाशी लेनी शुरू की और तब इस बात का पता लग सका कि यहां पर रहने वाले यह दोनों भाई भी इन हमलों में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों ही यमन गए थे और यहां पर इन्हें अल-कायदा ने पूरी ट्रेनिंग दी थी।












Click it and Unblock the Notifications