फ्रांस में बद से बदतर होते जा रहे हालात, दंगाइयों ने मेयर के घर में घुसा दी कार, पत्नी और बच्चा घायल

फ्रांस में 17 वर्षीय लड़के की पुलिस की गोली से हुई मौत के बाद पूरे देश में हिंसा जारी है। इस हिंसा को रोकने के लिए सड़कों पर 45,000 जवान तैनात कर दिए गए हैं मगर प्रदर्शन थम नहीं रहा।

इसी बीच हिंसा की लगातार पांचवी रात शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने पेरिस के दक्षिण में एक शहर के मेयर के घर धावा बोल दिया। इस दौरान दंगाइयों ने मेयर के घर में एक कार घुसा दी, और आग लगा दिया। इसमें मेयर की पत्नी और उनका एक बच्चा घायल हो गया।

mayors house in Paris

यह जानकारी मेयर विंसेंट जीनब्रून ने दी है। मेयर ने ट्वीट कर बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उनके घर पर हमला किया और परिवार के लोगों को नुकसान पहुंचाया।

मेयर विंसेंट जीनब्रून ने कहा कि दंगाइयों ने आग लगाने से पहले उनके घर में एक कार घुसा दी। उस वक्त परिवार के लोग सो रहे थे। मेयर ने कहा, "मेरी पत्नी और एक बच्चा घायल हो गए। मेरे परिवार के लोगों की हत्या की कोशिश की गई। यह एक कार्यरतापूर्ण हत्या का प्रयास था।"

आपको बता दें, कि 27 जून को फ्रांसीसी पुलिस ने सुबह 9 बजे ट्रैफिक जांच के दौरान कार से जा रहे 17 साल के नाहेल एम नाम के लड़के को गोली मार दी थी। इस हादसे को लेकर पुलिस ने दावा किया कि कार के टायर पर फायर करने के दौरान चालक को गोली लगी।

हालांकि बाद में वायरल हुए वीडियो में दिखा कि ट्रैफिक पुलिस उस लड़के को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो भागने की कोशिश करता है, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस गोली चला दे देती है। इस घटना के बाद से फ्रांस में दंगे हो रहे हैं।

पीड़ित परिवार के वकील के अनुसार नाहेल का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। उसके साथ पुलिस जांच से बचने की घटनाएं हुई थीं। उसे सितंबर में किशोर अदालत के सामने पेश होने के लिए समन मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+