Papua New Guinea: वेतन में कटौती हुई तो हड़ताल पर गई पुलिस, सड़कों पर खुले आम घूमने लगे अपराधी, 15 की मौत

पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी में बुधवार को पुलिस हड़ताल पर चले जाने के बाद शहर में दंगे भड़क गए हैं। लोग सड़कों पर लूटपाट कर रहे हैं और दुकानों को जला रहे हैं। शहर मं अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है।

इसके बाद पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने गुरुवार को शहर में 14 दिनों के लिए आपातकाल लागू कर दिया है। प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने घोषणा की कि आपातकालीन आदेश के तहत 1,000 से अधिक सैनिक किसी भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तैयार हैं।

looting in Papua New Guinea

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पापुआ न्यू गिनी में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। इसी बीच पुलिसकर्मियों का वेतन काट लिया गया। इसके खिलाफ सैनिक, पुलिस अधिकारी और जेल प्रहरी का एक समूह सरकार के खिलाफ राजधानी में प्रदर्शन कर रहा था।

इस बीच लोग भी वहां जमा हो गए। ये लोग संसद में घुसने की कोशिश करने लगे। लोगों ने प्रधानमंत्री ऑफिस के कंपाउंड में खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। सरकार ने कहा कि कंप्यूटर में आई तकनीकी खराबी के कारण पुलिसकर्मियों का वेतन कम आया है, इसे तुरंत ठीक कर लिया जाएगा।

violence in Papua New Guinea

पीएम मारापे ने कहा कि इस कम्प्यूटर समस्या में शामिल चार विभाग प्रमुखों- पुलिस आयुक्त और कार्मिक, वित्त और राजकोष के प्रमुखों को 14 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने कहा कि इस तरह की हिंसा को सहन नहीं किया जाएगा। लोगों ने पुलिस का गैरमौजूदगी का फायदा उठाया है।

पीएम ने कहा कि कानून को तोड़ना गलत है। इससे कुछ हासिल नहीं होगा। लोगों को इस घटना से काफी नुकसान हुआ है। मैं इस पूरी घटना के लिए माफी मांगता हूं। कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर देश में महंगाई बढ़ने की खबरें फैल रही थीं। यही हिंसा की वजह बन गई। लोग महंगाई बढ़ने की खबर से नाराज होकर सड़कों पर उतर आए और हिंसा करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+