जिस जंगली जानवर पर कोरोना फैलाने का शक, उसी की जान बचाने में जुटा चीन, जानिए क्यों दी कड़ी सुरक्षा

नई दिल्ली। चीन से निकली सबसे बड़ी महामारी कोरोना वायरस ने दुनियाभर के देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। वैज्ञानिकों की जांच में सामने आया है कि यह महामारी स्तनपायी जीव पैंगोलिन से चीन के वुहान मीट मार्केट में फैला और वहां से फिर पूरी दुनिया में। कोविड-19 के फैलाव में इस जानवर का नाम आने के बाद अब चीन इसकी कड़ी सुरक्षा के इंतजाम कर रहा है। चीन ने अब लुप्तप्राय प्रजातियों की तरह पैंगोलिन को भी प्रथम-श्रेणी के संरक्षित जानवरों में शामिल कर दिया है।

दुनियाभर में फैला कोरोना वायरस

दुनियाभर में फैला कोरोना वायरस

कोरोना वायरस जैसे-जैसे दुनिया के अन्य देशों में फैला वैसे-वैसे इसकी उत्पत्ति को लेकर कई दावे सामने आए। चीन के कई वैज्ञानिकों ने पहले दावा किया कि कोरोना वायरस सांप और चमगादड़ से इंसानों में पहुंचा। लेकिन नई रिपोर्ट के मुताबिक अब चीनी वैज्ञानिकों को संदेह है कि इस वायरस के पीछे स्तनपायी जीव पैंगोलिन है। बता दें कि अब कोरोना वायरस दुनिया के लिए बड़ा संकट बन गया है, कई बड़े देशों के वैज्ञानिक अब इसका इलाज ढूंढने में लगे हैं।

इस जानवर पर कोरोना फैलाने का शक

इस जानवर पर कोरोना फैलाने का शक

बता दें कि कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला चीन के वुहान शहर से सामने आया था जिसके बाद यह धीरे-धीरे विश्व के कई अन्य देशों में फैल गया। कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जिम्मेदार जीव को अब चीन ने कड़ी सुरक्षा प्रदान की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन ने पैंगोलिन की सभी प्रजातियों को दूसरी श्रेणी से प्रथम श्रेणी के संरक्षित जानवरों में अपग्रेड करने की घोषणा की है। इस संरक्षित श्रेणी में विशाल पांडा, तिब्बती मृग और लाल-मुकुट वाले क्रेन शामिल हैं।

दुनियाभर में पैंगोलिन की आठ प्रजाति मौजूद

दुनियाभर में पैंगोलिन की आठ प्रजाति मौजूद

पैंगोलिन को कई अन्य देशों से भी संरक्षण प्राप्त हैं, दुनिया में इस जीव की आठ प्रजातियां पाई जाती हैं। इन सभी प्रजातियों के पैंगोलिन को संबंधित देशों और क्षेत्रों में लुप्तप्राय प्रजातियों की श्रेणी में सुरक्षा दी गई है। हाल ही में एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कहा कि पैंगोलिन को लेकर हमें और सावधानी बरतने की जरूरत है, इन जानवरों का जेनेटिक डेटा इन्हें इंसानों के लिए खतरनाक बनाता है। ऐसे जानवरों की बाजारों में बिक्री पर कड़ी पाबंदी लगाने की आवश्यकता है। पैंगोलिन ऐसे स्तनपायी जीव हैं जिनका दवाओं और खाने के लिए अवैध तस्करी की जाती है।

दुनियाभर में कोरोना के 66.6 लाख से अधिक मामले

दुनियाभर में कोरोना के 66.6 लाख से अधिक मामले

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। दुनियाभर में अब तक महामारी से 66.6 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं, अब तक कोरोना वायरस से कुल 3.93 लाख लोगों की मौत हुई है। चीन में इस महामारी से 87 हजार लोग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, भारत की बात करें तो यहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के कुल 2,46,628 मामले हैं, जिनमें से 1,20,406 एक्टिव केस हैं वहीं 1,19,293 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 6,929 मौतें हुई हैं।

यह भी पढ़ें: सूखी पत्तियों के बीच छिपा है एक जीव, पहली नजर में देखने पर खा जाएंगे धोखा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+