बिट्रेन में रहकर फिलिस्तीन का समर्थन करना पड़ेगा महंगा, झंडा फहराते दिखने पर होंगे गिरफ्तार

ब्रिटेन में फिलिस्तीनी झंडे लहराने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने कहा कि यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। ब्रेवरमैन ने कहा कि देश में फिलिस्तीनी झंडा फैलाने का मतलब इजराइल में आतंकवादी कृत्यों का महिमामंडन करना है।

भारतीय मूल की कैबिनेट मंत्री ने प्रतिबंधित आतंकवादी समूह हमास के समर्थन के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस को कानून के पूरी ताकत का इस्तेमाल करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में यहूदी विरोधी भावना के लिए कोई जगह नहीं है।

Waving Palestinian flag may be criminal offense

ब्रिटेन की गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने मंगलवार को इंग्लैंड और वेल्स के पुलिस प्रमुखों को पत्र लिखकर कहा कि "इस्लामवादी और अन्य नस्लवादी" ब्रिटिश यहूदियों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए।

सुएला ब्रैवरमैन ने कहा कि जिन गतिविधियों को सामान्य परिस्थितियों में वैध माना जाता है, वे फिलहाल वैध नहीं हो सकती हैं। ऐसे समय में जब हमास आतंकवादी नागरिकों का नरसंहार कर रहे हैं, ब्रिटेश की सड़कों पर फलस्तीन के झंडे लहराना आतंकवादी कृत्यों का महिमा मंडन करना है।

एक यहूदी चैरिटी ने मंगलवार को कहा कि नए इज़राइल-फिलिस्तीनी संघर्ष के फैलने के बाद पिछले साल की समान अवधि की तुलना में सप्ताहांत के बाद से ब्रिटेन में यहूदी विरोधी घटनाओं की रिपोर्ट तीन गुना हो गई है।

इससे पहले उत्तरी इंग्लैंड से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति को शेफील्ड टाउन हॉल की इमारत पर चढ़ते हुए इजरायली झंडे के स्थान पर फलस्तीन का झंडा लगाते हुए दिखाया गया है। दक्षिण यॉर्कशायर पुलिस ने कहा कि मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के बाद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है क्योंकि पूछताछ अभी भी जारी है।

शेफील्ड सिटी काउंसिल के नेता टॉम हंट ने कहा, हर किसी को सुरक्षित और शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है लेकिन हम शेफील्ड के टाउन हॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं का समर्थन नहीं कर सकते। टॉम हंट ने कहा, प्रदर्शनकारियों ने खुद को और दूसरों को गंभीर खतरे में डाल दिया।

आपको बता दें कि इजरायल में हमास के हमलों के बाद ब्रिटेन की कई सरकारी इमारतों पर इजराइली झंडा फहराया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, जर्मन चांसलर ओलोफ स्कोल्ज और इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ एक संयुक्त बयान में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इजराइल के लिए दृढ़ और एकजुट समर्थन व्यक्त कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+