PoK बनाम भारतीय कश्मीर..कौन सा हिस्सा है शानदार? पाकिस्तानी यूट्यूबर्स ने क्यों की मोदी की तारीफ

कश्मीर को लेकर पाकिस्तान में कई तरह के भ्रम फैलाए गये हैं, और पाकिस्तान के लोगों में भारत के प्रति घृणा भरी गई है। लेकिन, जब पाकिस्तान के लोग असलियत देखते हैं, तो उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता है।

INDIAN Kashmir VS Pak Kashmir

INDIAN Kashmir VS Pak Kashmir: 1947 में ब्रिटेन से मिली आजादी के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर तनाव चल रहा है और दोनों देशों के बीच कई जंगें भी हो चुकी हैं। पाकिस्तान हर मंच पर कश्मीर के मुद्दे को उठाता है और भारत को बदनाम करने की कोशिश करता है। पाकिस्तान के अंदर कश्मीर को लेकर कई प्रोपेगेंडा फैलाए गये हैं और पाकिस्तानी हुक्मरानों ने अपनी अवाम को ये यकीन दिला रखा है, कि कश्मीर में भारत सरकार सिर्फ जुल्म करती है। लेकिन, आज का जमाना इंटरनेट और सोशल मीडिया का है, लिहाजा अब सच्चाई को ज्यादा दिनों तक छिपा कर नहीं रखा जा सकता है। पाकिस्तान को दो यूट्यूबर्स ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर और भारतीय कश्मीर का दौरा किया है और उन्होंने जो कश्मीर के दोनों हिस्सों में जो देखा है, वो पाकिस्तान के सालों से फैलाए गये प्रोपेगेंडा को मिट्टी में मिलाने के लिए काफी है।

कश्मीर में पाकिस्तानी यूट्यूबर्स

भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच सालों से तनावपूर्ण रिश्ते रहे हैं, लेकिन कई पाकिस्तानी ऐसे हैं, जो भारत में काफी दिलचस्पी रखते हैं। खासकर पाकिस्तान के यूट्यूबर्स के बीच भारत काफी मशहूर टॉपक है। लेकिन, इस बार यूट्यूबर सना अमजद ने कश्मीर जाने वाले दो युवा यूट्यूबर्स अनुम शेख और मुजम्मिल कुरैशी का इंटरव्यू लिया है और कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के लोग क्या सोचते हैं, दोनों कश्मीर के बीच क्या अंतर है और भारतीय कश्मीर देखने के बाद उन्हें कैसे झटका लगा, उसके बारे में बात की है। सना अमजद से बात करते हुए अनुम शेख ने कहा, कि "कश्मीर को लोग बेहद मेहमाननवाज हैं।" उन्होंने कहा, कि "इधर के कश्मीर को लोगों से काफी ज्यादा मेहमाननवज उधर के कश्मीर (भारतीय कश्मीर) के लोग हैं।" वहीं, मुजम्मिल कुरैशी ने सना शेख से बात करते हुए कहा, कि "असल में चार कश्मीर हैं। एक भारत के पास, एक पाकिस्तान के पास, एक हमने चीन को दे दिया है और एक गिलगिट बाल्टिस्तान"। उन्होंने आगे कहा, कि "तीन कश्मीर पाकिस्तान के पास है और यकीन मानें, इन तीनों जगहों पर बहुत बुरे हालात हैं।" मुजम्मिल कुरैशी ने कहा, कि "इन जगहों पर जब कैमरा ऑन करते हैं, तो लोग अपनी बात कहते हुए रोने लगते हैं, वो आटा के लिए लड़ते हैं, उनके पास कुछ नहीं है।"

"भारतीय कश्मीर में बंजर जमीन नहीं"

अनुम शेख ने कहा, कि "जब हम एलओसी पर पहुंचे, तो भारतीय कश्मीर में हमें फसलें नजर आ रही थीं, जबकि पाकिस्तानी कश्मीर में जमीन बंजर पड़ी थी"। उन्होंने आगे कहा, कि "पाकिस्तानी कश्मीर के लोगों से जब हमने बात की, तो उन्होंने कहा, कि यहां हमें पानी भी पैसों का मिलता है, लेकिन वहां के लोगों को फ्री में पानी मिलता है, वहां के फसलों में हमने पानी देखा, लेकिन यहां के कश्मीर में हमने एक भी जगह फसल नहीं देखा।" वहीं, मुजम्मिल ने कहा, कि "पाकिस्तान कश्मीर के अंदर लोग कैमरे के सामने अपने हालात नहीं बताते हैं, लेकिन कैमरे हटाने के बाद हकीकत बताने लगते हैं। पाकिस्तानी कश्मीर के वो लोग, जिनके रिश्तेदार भारतीय कश्मीर में हैं, वो बताते हैं, कि भारतीय कश्मीर में उनकी जिंदगी काफी अच्छी है, उन्हें सरकार की तरफ से काफी सुविधाएं मिलती हैं, सब्सिडी मिलती है। वहां के कश्मीर में दुबई की कंपनी मॉल बना रही है, भारत सरकार ने वहां पर रोजगार की व्यवस्था की है, लेकिन पाकिस्तानी कश्मीर में कुछ भी नहीं है, यहां खाने तक के लिए भी नहीं है।"

'कश्मीर में अब हालात हो चुके हैं शांत'

अनुम शेख ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा, कि "भारतीय कश्मीर के लोग बताते हैं, कि 2019 से पहले एलओसी पर भारी गोलीबारी होती थी, काफी नुकसान होता था, लेकिन 2019 के बाद से एलओसी पूरी तरह से शांत है। वहां के लोग अब काफी शांति है"। उन्होंने कहा, कि "हम तो मोदी के नारे लगाएंगे।" वहीं, यूट्यूबर मुजम्मिल ने कहा, कि "जब पाकिस्तान के हालात ठीक-ठाक थे, तो पाकिस्तानी कश्मीर के लोग नारे लगाते थे, कि कश्मीर बनेगा पाकिस्तान... लेकिन, अब पाकिस्तान में लोग आटे के लिए मर रहे हैं, और अब पाकिस्तानी कश्मीर के लोग आजादी के नारे लगा रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, कि "गिलगिट बाल्टिस्तान, जो पाकिस्तान के पास है, अब बाल्टिस्तान के लोगों ने कहना शुरू कर दिया है, कि वो भारत के साथ हैं, क्योंकि वहां के लोगों को अभी तक सूबे का भी दर्जा नहीं मिला है।"

'मस्जिदों से आ रही थी अजान की आवाज'

अनुम शेख ने कहा, कि "हमें भारतीय कश्मीर को लेकर काफी कुछ उल्टा-सीधा सिखाया गया है, लेकिन असल हालात ऐसे नहीं हैं। हमें बताया गया था, कि भारतीय कश्मीर में मुसलमान नमाज नहीं पढ़ सकते हैं, लेकिन हमने वहां देखा, कि मस्जिदें खुली हैं, अजान की आवाज आ रही हैं। हमने अपने कान से अजान की आवाजें सुनी हैं"। उन्होंने कहा, कि "भारतीय कश्मीर में ऐसे भी हालात नहीं हैं, जैसा की हमारा मीडिया बताता है। वहां पर गाड़ियां चल रही थीं, वहां पर बच्चे खेल रहे थे, और अगर ऐसे हालात होते, जैसा कि हमारा मीडिया कहता है, तो फिर वहां बच्चे कैसे खेल रहे होते।" उन्होंने कहा, कि "हमें साफ साफ स्कूल्स नजर आए, हमें मस्जिदें नजर आईं, हमें यूनिवर्सिटीज नजर आए, लेकिन पाकिस्तान के कश्मीर में फोन के सिग्नल्स तक नहीं थे, लेकिन भारतीय कश्मीर में 5G आ चुका है।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा, कि "पाकिस्तानी कश्मीर में देखिए कि बिजली का रेट 32 रुपये यूनिट है और भारतीय कश्मीर में 2 रुपये यूनिट। तो अगर भारतीय कश्मीर में ऐसा जुल्म हो रहा है, तो हम भी चाहते हैं, कि हमारे साथ भी ऐसा ही जुल्म हो और हमे भी 2 रुपये यूनिट बिजली मिले।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+