इस पाकिस्‍तानी पुलिस अधिकारी से इश्‍क कर बैठा चीन, मिल रहे शादी के प्रस्‍ताव

शॉर्ट हेडलाइन

इस्‍लामाबाद। चीन के सोशल मीडिया पर एक पाकिस्‍तानी लड़की की तस्‍वीर वायरल हो रही है। हर कोई इस पाकिस्‍तानी लड़की का फैन हो गया है। इनका नाम है- सुहाई अजीज तलपुर जिनसे चीन इश्‍क कर बैठा है। सोशल मीडिया पर इस पाकिस्‍तानी अधिकारी को शादी के इतने प्रपोजल मिल रहे हैं, गिनते-गिनते पूरी उम्र निकल जाए। चीन में सुहाई को शादी का प्रस्‍ताव भेज रहे लोगों का मानना है कि अगर एक बहादुर पाकिस्‍तानी अफसर शादी कर उनके देश आएगी तो दोनों देशों के रिश्‍ते और मजबूत बनेंगे। हालांकि, चीन के कई सोशल मीडिया यूजर यह भी कह रहे हैं कि ऐसी बहादुर और खूबसूरत महिला अफसर पाकिस्‍तान में सुरक्षित नहीं है, इसलिए बिना देरी किए उन्‍हें चीन बुलाया जाना चाहिए।

क्‍या है पूरा मामला

क्‍या है पूरा मामला

पाकिस्‍तान के कराची स्थित वाणिज्‍य दूतावास पर 23 नवंबर को आतंकी हमला हुआ था। अलगावादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी ने शुक्रवार को जब चीनी दूतावास पर हमला किया, तब वहां 6 चीनी नागरिकों समेत कुल 21 कर्मचारी मौजूद थे। सुहाई की अगुवाई में आतंकवाद निरोधक दस्ते ने दूतावास में घुसने की उनकी तमाम कोशिशें नाकाम करते हुए तीनों आतंकियों को मार गिराया। सुहाई की बहादुरी के किस्‍से अब चीन में छा गए हैं। वह चीन में सुपर स्‍टार बन चुकी हैं।

चीन की मशहूर एक्‍ट्रेस से हो रही सुहाई की खूबसूरती की तुलना

चीन की मशहूर एक्‍ट्रेस से हो रही सुहाई की खूबसूरती की तुलना

सुहाई अजीज तलपुर 2013 में पाकिस्तान की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद पुलिस फोर्स में शामिल हुईं। उनके पिता ने पिता ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर उन्‍हें पब्लिक स्‍कूल में पढ़ाया। पढ़ाई में तेल सुहाई ने भी पिता को निराश नहीं किया और पहली ही बार में परीक्षा पास कर ली। सुहाई की बहादुरी के साथ ही उनकी खूबसूरती के चर्चे भी चीन में हर जगह हो रहे हैं। उनकी तुलना चीन की मशहूर एक्‍ट्रेस गुआन जिएटॉन्ग से की जा रही है।

कायदे आजम पुलिस मेडल के लिए भेजा गया सुहाई का नाम

कायदे आजम पुलिस मेडल के लिए भेजा गया सुहाई का नाम

सोशल मीडिया पर सुहाई अजीज तलपुर की जो तस्‍वीर सबसे ज्‍यादा वायरल हो रही हैं, उनमें सबसे ज्‍यादा शेयर वह पिक्‍चर की जा रही है, जिसमें वह रिवॉल्‍वर हाथ में लिए हुए हैं और उनके पीछे कमांडो चल रहे हैं। पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत के आईजी कलीम इमाम ने सुहाई का नाम कायदे-आजम पुलिस मेडल के लिए भेजा है। सुहाई पहली महिला पुलिस अफसर हैं, जिनका नाम इस अवॉर्ड के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+