इस साल पाकिस्तान के होंगे टुकड़े-टुकड़े, भारत चाहे तो आसानी से ले सकता है POK, बोले पाकिस्तानी प्रोफेसर

पाकिस्तान इस वक्त 6 संकटों से जूझ रहा है। इस्लामिक स्टडीज प्रोग्राम के फाउंडिंग डायरेक्टर प्रोफेसर मुक्तदर खान का कहना है कि भारत के लिए ये बेहद मुफीद समय है।

India has a chance to get pok

Image: File

पाकिस्तान में महंगाई दर अपने रिकॉर्ड स्तर पर है। जीवन जीने के लिए जरूरी चीजें भी बेहद महंगी कीमत पर बिक रही हैं। इससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है। लोग इस कदर लाचार हैं कि दाल और आटे जैसी मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने के लिए हजारों रुपए देने को मजबूर हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए पाकिस्तानी पीएम दूसरे देशों के आगे हाथ फैलाने के लिए मजबूर हैं। लेकिन फिर भी देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में कई विश्लेषक मानने लगे हैं कि पाकिस्तान की स्थिति में जल्द ही कोई सुधार नहीं हुआ तो पाकिस्तान बिखर जाएगा।

6 संकटों से जूझ रहा पाकिस्तान

अमेरिका की डेलावेयर यूनिवर्सिटी में इस्लामिक स्टडीज प्रोग्राम के फाउंडिंग डायरेक्टर प्रोफेसर मुक्तदर खान का कहना है कि भारत के लिए ये बेहद मुफीद समय है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस वक्त 6 संकटों से जूझ रहा है। पाकिस्तान इस वक्त अपने सबसे खराब दौर में है और ऐसे में भारत चाहे तो जंग का ऐलान कर पीओके और बाकी इलाके को अपने में मिला सकता है। मुक्तदर खान ने एक वीडियो में कहा है कि पाकिस्तान राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा, सिस्टम, पहचान और पर्यावरण से जुड़े खतरोम से जूझ रहा है। उनका कहना है इनकी वजह से संभव है कि साल 2023 में पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े हो जाएं।

भारत पर भी होगा असर

मुक्तदर खान का कहना है, 'अगर ऐसा होता है तो हजारों-लाखों रिफ्यूजी वहां से निकलेंगे और पूरी दुनिया में फैल जाएंगे। खासतौर से, भारत पर इसका असर होगा।' उन्होंने कहा कि इमरान खान के सत्ता से हटने के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक संकट आ गया है। इमरान खान के सियासी तमाशे से देश में संघीय सरकार के लिए काम करना असंभव सा हो गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार खुद आधा वक्त तो इमरान खान के साथ सियासी फुटबॉल खेल रही है। उसे सरकार चलाने की फुर्सत ही नहीं मिल रही है।

दोतरफा लड़ाई लड़ रहा पाकिस्तान

मुक्तदर खान ने कहा कि पाकिस्तान में महंगाई से बेहद परेशान चल रहा है। सरकार के पास विदेशी मुद्रा भंडार नहीं है। देश दिवालिया होने के कगार पर खड़ी है। देश फिलहाल दो जंग लड़ रहा है। एक अफगानिस्तान तालिबान के खिलाफ जंग चल रहा है तो दूसरी तरफ तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ लड़ाई छिड़ी हुई है। टीटीपी ने तो बकायदा अपनी एक अलग सरकार घोषित कर दी है। पाकिस्तान में अब दो सरकारें चल रही हैं।

भारत के पास सबसे मुफीद वक्त

मुक्तदर खान ने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी से आतंकियों का हौसला बुलंद है। उन्हें लगता है कि जब अमेरिका उन्हें नहीं हरा पाया तो ये पाकिस्तान क्या चीज है! उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की खुशकिस्मती है कि भारत की सरकार पाकिस्तान की सरकार की तरह नहीं सोचती। अन्यथा भारत के लिए ये बहुत अच्छा मौका है कि वो पाकिस्तान के साथ जंग शुरू कर दे और जो हिस्से उसे चाहिए, ले ले। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत ऐसा करेगा।

Recommended Video

    Kashmir Issue: पाकिस्तानी Media की सलाह, कश्मीर को भूल जाए Pakistan, अपना घर संभालें| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+