पीएम मोदी को धमकी देने वाली पाकिस्तानी सिंगर रबी पीरजादा की अंतरंग तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन लीक

पाकिस्तानी सिंगर रबी पीरजादा की अंतरंग तस्वीरें और नग्न वीडियो ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

नई दिल्ली। पाकिस्तान की पॉप सिंगर रबी पीरजादा अक्सर अपनी अजीबोगरीब हरकतों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वो उस वक्त सुर्खियों में आईं थी, जब उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सांपों से कटवाने की धमकी दी थी। अब एक बार फिर रबी पीरजादा सुर्खियों में हैं। दरअसल रबी पीरजादा की कुछ अंतरंग तस्वीरें और नग्न वीडियो ऑनलाइन लीक हो गए हैं। रबी पीरजादा की तस्वीरें और वीडियो लीक होने के बाद लोग ट्विटर पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

कुछ ही घंटों में वायरल हुईं तस्वीरें और वीडियो

कुछ ही घंटों में वायरल हुईं तस्वीरें और वीडियो

शुक्रवार को कुछ ही घंटों के दौरान रबी पीरजादा की अंतरंग तस्वीरें और नग्न वीडियो ऑनलाइन लीक होने के बाद वायरल हो गए। इसके बाद कुछ लोगों ने रबी पीरजादा का साथ देते हुए यूजर्स से इन तस्वीरों और वीडियो को फॉरवर्ड ना करने की अपील की। वहीं, कई ट्विटर यूजर्स ने कहा कि ये तस्वीरें और वीडियो इसलिए लीक हुए हैं क्योंकि हाल ही में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर के साथ रबी पीरजादा का विवाद हो गया था। रबी पीरजादा के वीडियो लीक होने पर ट्विटर पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

रबी पीरजादा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड पर शक

रबी पीरजादा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड पर शक

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'ये तस्वीरें और वीडियो इसलिए लीक किए गए हैं क्योंकि आइटम सॉन्ग के मामले में बचाव करने पर रबी पीरजादा ने मेजर जनरल आसिफ गफूर की आलोचना की थी, इसलिए सभी को उसके ऊपर शक है।' दरअसल रबी पीरजादा ने हाल ही में एक फिल्म काफ कंगना में नीलम मुनीर के डांस का बचाव करने पर आसिफ गफूर की आलोचना की थी। इस गीत को भारत की छवि खराब करने की कोशिश के चलते ऑनलाइन ट्रोल किया गया था। वहीं, इस पूरे विवाद में रबी पीरजादा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड को भी शक की नजरों से देखा जा रहा है। बहुत सारे यूजर्स ने लिखा है कि इन तस्वीरों और वीडियो को लीक करने के पीछे रबी पीरजादा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड का हाथ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे चुकी हैं धमकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे चुकी हैं धमकी

आपको बता दें कि पाकिस्तानी सिंगर रबी पीरजादा पॉप सिंगिग के अलावा कई टीवी शो भी होस्ट कर चुकी हैं। कश्मीर पर अपने विवादित बयानों को लेकर भी वह चर्चा में रह चुकी हैं। बलूचिस्‍तान के क्‍वेटा में जन्मी रबी पीरजादा का नाम साल 2017 में उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री और सलमान खान का विरोध किया था। इसके बाद जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटाने और राज्‍य का विशेष दर्जा खत्‍म करने पर रबी पीरजादा ने एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सांप से कटवाने की धमकी दी।

सुसाइड बॉम्‍बर बनी रबी पीरजादा

सुसाइड बॉम्‍बर बनी रबी पीरजादा

रबी पीरजादा कुछ दिन पहले ही उस वक्त भी सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्‍ट की। इस तस्वीर में वह विस्‍फोटकों से लदी एक जैकेट पहने हुए थी और बिल्‍कुल किसी सुसाइड बॉम्‍बर की तरह नजर आ रही थी। इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ ही रबी पीरजादा ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ धमकी भरी बातें भी लिखीं। तस्वीर में पीरजादा ने पीएम मोदी की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से कर डाली। रबी पीरजादा की इस तस्वीर के बाद यूजर्स ने उन्‍हें निशाने पर ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+