Video: कोरोना वायरस पर मौलाना का ज्ञान सुनकर पीट लेंगे सिर, जमकर हो रहा है वीडियो वायरल
पाकिस्तान के एक मौलाना ने दावा किया है कि उसने कोरोना वायरस की दवा खोज ली है। पाकिस्तानी मौलाना ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए कबूतर वाला नुस्खा बताया है।
इस्लामाबाद, अप्रैल 21: कोरोना वायरस से पूरी दुनिया परेशान है और अब तक 30 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। दुनियाभर के डॉक्टर और मेडिकल साइंस लगातार संक्रमण रोकने के लिए वैज्ञानिक तरीके इजाद करने के लिए सिर खपा रही है मगर पाकिस्तान के एक मौलाना का ज्ञान सुनकर आप सिर पीट लेंगे। लोगों को बचाने के लिए दुनियाभर में वैक्सीनेशन की जा रही है लेकिन पाकिस्तान के पास वैक्सीन खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं तो कुछ मौलाना लोगों को इलाज के नाम पर पागल बनाने वाले नुस्खे बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक मौलाना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें मौलाना कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को कबूतर वाला नुस्खा बता रहे हैं।

कबूतर की झिल्ली से कोरोना का इलाज
पाकिस्तानी मौलाना का ये वीडियो काफी लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और मजाक बना रहे है। वीडियो में पाकिस्तानी मौलाना कहते दिख रहे हैं कि उनके पास कोरोना वायरस से बचने का इलाज है और सीधे अल्लाह ने उनके दिमाग में कोरोना वायरस का शर्तिया इलाज बताया है। पाकिस्तान के इस मौलाना का नाम क्या है और ये वीडियो कहां का है, इसका पता तो नहीं चल पाया है मगर वीडियो में मौलाना कहते दिख रहे हैं कि उन्हें अल्लाह ने कोरोना वायरस का इलाज बता दिया है। पाकिस्तान के मौलाना कबूतर के पेट की झिल्ली वाला पानी पीकर कोरोना वायरस को मारने की नुस्खा लोगों को बता रहे हैं।
वीडियो में मौलाना का दावा
इस वीडियो में पाकिस्तान के मौलाना दावा कर रहे हैं कि उन्हें अल्लाह ने खुद कोरोवा वायरस का इलाज बता दिया है। मौलाना चीख-चीखकर आगे कहते हैं कि 'कबूतर का जो पोटा होता है, जिसके अंदर कबूतर दाने खाता है, उसे खाने से कोरोना का वायरस मर जाएगा। मौलाना आगे कहते हैं कि एक कबूतर की झिल्ली खाने से कुछ नहीं होगा, तीन कबूतरों की झिल्ली को पानी में डालकर पकाएं और उसको खाएं। उसका पानी पीएंगे तो कोरोना का वायरस मर जाएगा'। वीडियो में दिख रहा है कि मौलाना के इस दावे पर लोग खूब तालियां पीट रहे हैं। पाकिस्तानी मौलाना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखर तारिक फतह ने भी इस वीडियो को शेयर किया है और पाकिस्तानी मौलाने के ज्ञान पर सवाल उठाए हैं।

जानलेवा होता है अंधविश्वास
ये वीडियो पाकिस्तान के पीर पिंजर सरकार का है और पाकिस्तान के इस मौलाना के कई वीडियो यूट्यूब पर मौजूद हैं, जिनमें वो ऐसे ही बेवकुफाना दावा करते दिख रहा है। पाकिस्तान का ये मौलाना लोगों के बीच अंधविश्वास बांट रहा है और चूंकी मौलाना की बात पर पाकिस्तान जैसे मुल्क में लोग आंक मूंदकर विश्वास करते हैं लिहाजा ऐसे मौलानाओं से तौबा करने की जरूरत है। आप किसी भी हाल में इस मौलाना की बातों में ना आएं और अगर आपके अंदर कोरोना वायरस का एक भी लक्षण दिखे तो फौरन इलाज कराएं वो भी डॉक्टरों के कहे मुताबिक। ऐसे मौलानाओं की बातों में आने से आप अपनी जिंदगी को खतरे में डाल सकते हैं। मेडिकल साइंस में ऐसे दावे सिर्फ और सिर्फ कोरी बकवास है और ऐसे मौलाना लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्शाने के लिए और उन्हें भटकाने के लिए, उनके अंदर डर भरने के लिए ऐसे झूठे दावे करता है। लिहाजा ऐसे मुर्ख मौलानाओं की बात में कभी नहीं आएं।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications