पाकिस्तान में LIVE शो के दौरान इमरान खान और नवाज शरीफ के नेताओं के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे

पाकिस्तान से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, उसमें विरोधी राजनीतिक दलों के पाकिस्तानी नेताओं को लाइव टेलीविजन के दौरान उलझते हुए दिखाया गया है। इस दौरान दोनों के बीच खूब थप्पड़बाजी होती है। वहीं, दोनों एक दूसरे को अपशब्द कहते भी नजर आए।

पाकिस्तान के एक न्यूज़ चैनल के स्टूडियो में डिबेट हो रही थी। इसमें इमरान खान की पार्टी PTI के नेता और उनके वकील शेख मरवत और नवाज शरीफ की पार्टी PML-N के सांसद अफनान उल्ला के बीच बहस हो रही थी।

Pakistani Leaders live debate fight

बुधवार को हो रही बहस के दौरान करप्शन के मुद्दे पर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। बताया जा रहा है कि डिबेट के दौरान अफ्नाउल्लाह के इमरान खान पर की गई टिप्पणी से शेर अफजल नाराज हो गए। इसके बाद शेख मरबत अचानक सीट से उठे और बाजू में बैठे अफनान पर टूट पड़े।

हालांकि अफनान ने इस दौरान खुद को संभाला और मरबत को दूर फेंक दिया। इस दौरान शो के होस्ट जावेद चौधरी सिर्फ दोनों से मारपीट न करने की गुजारिश करते रहे। हालांकि इनकी लड़ाई नहीं रूकी। जल्द ही ये दोनों लड़ते-लड़ते फ्रेम के बाहर चले गए।

आपको बता दें कि पाकिस्तान के नेशनल चैनलों में हाथपाई की ये इकलौती घटना नहीं है। जून 2021 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व स्पेशल असिस्टेंट फिरदौस आशिक अवान ने सांसद सांसद कादिर खान मंडूखेल की गिरेबां पकड़कर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था।

इससे कुछ महीने पहले अप्रैल में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी इसी शो में आपा खो बैठे थे। उनसे कश्मीर मुद्दे पर सवाल किया गया था जिसके बाद वो बुरी तरह से भड़क उठे थे।

चार साल पहले जून 2019 में PTI नेता मसरूर अली सियाल ने कराची प्रेस क्लब के अध्यक्ष इम्तियाज खान फरन को लाइव शो के दौरान पीट दिया था। दोनों के बीच किसी मुद्दे पर विवाद हो गया था। इस दौरान दिलचस्प बात ये रही कि दोनों मारपीट के बाद फौरन काम पर लग गए जैसे कि कुछ हुआ ही न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+