शादी वाले गेम से चर्चा में आई पाकिस्तानी लड़की
अरेंज मैरिज को लेकर पाकिस्तानी मूल की ग्राफ़िक डिज़ाइनर नाशरा बालगमवाला ने एक बोर्ड गेम बनाया है, जिस की काफ़ी चर्चा हो रही है.
यह खेल अरेंज मैरिज में महिलों के सामने पेश आने वाली समस्याओं के बारे में है.
असल में नाशरा बालगमवाला का बचपन ये सुनते हुए बीता कि उन्हें अरेंज मैरिज करनी ही पड़ेगी.
भारत में 'बुरी लड़की' बनने का तरीका
जोड़ियां जिनकी मोहब्बत ऑनलाइन परवान चढ़ीं
अरेंज मैरिज को लेकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के अच्छे और बुरे अनुभवों को सुनने के बाद, नाशरा ने इस परंपरा पर बहस तेज़ करने की सोची.
न्यूयॉर्क शहर में एक बड़ी गेम्स कंपनी में काम करने के बाद उन्होंने अरेंज मैरिज पर एक बोर्ड गेम डिज़ाइन किया.
खेल खेल में...
आम तौर पर दक्षिण एशियाई मूल के लोगों में अरेंज मैरिज का चलन है हालांकि इस पर समय समय पर विवाद भी होता रहा है.
नाशरा कहती हैं, "इस गेम का नाम है अरेंज्ड. लोग भले ही इसके बारे में बातें करने से बच रहे हों लेकिन हर कोई इसे खेलना चाहता है."
इस गेम में एक मैचमेकर होता है, जो लड़कियों को तलाशता है और शादी के इच्छुक लड़के से मिलाता है.
इसमें ढेर सारे कार्ड्स होते हैं, जिनके सहारे सही मैच ढूंढा जाता है या शादी से बचने का मौका दिया जाता है.
नाशरा कहती हैं, "जब अरेंज मैरिज की बात आती है तो कभी कभी चीजें बहुत तेज़ी से घटित होती हैं, आपको उस लड़के से मिलना होता है, उसे जानने के लिए कुछ हफ़्ते साथ बिताना पड़ता है और फिर शादी की बारी आती है. लेकिन ये सब किसी व्यक्ति को जानने के लिए काफ़ी नहीं होता."
लड़का 'गे' निकला
नाशरा बताती हैं, "मेरी एक दोस्त ने इसी तरह की शादी की. बाद में पता चला कि वो लड़का गे है. मेरी एक दूसरी दोस्त के साथ अज़ीब घटित हुआ."
नाशरा के अनुसार, "उस दोस्त पर अरेंज मैरिज का दबाव डाला गया और अखिरकार वो एक अजनबी के साथ शादी करने को मज़बूर हुई."
वो कहती हैं, "हालांकि सभी अरेंज मैरिज बुरी नहीं है क्योंकि मेरे कई चचेरे भाई बहनों की शादी ठीक चल रही है और वे खुश हैं, लेकिन शादी के लिए किसी पर भी दबाव नहीं बनाना चाहिए."
नाशरा इस गेम को प्रमोट करने के लिए क्राउड फंडिंग का सहारा ले रही हैं.
उनके अनुसार, "इस गेम को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने की ज़रूरत है क्योंकि पश्चिम में लोग इस तरह की शादी के बारे में कुछ नहीं जानते हैं."
वो कहती हैं, "मुझे उम्मीद है कि ये गेम महिलाओं को सशक्त बनाएगा कि वे शिक्षा, नौकरी या अरेंज मैरिज के मामले में अपनी मर्ज़ी के मुताबिक़ बिना झिझके फैसला ले सकें."
बिना शादी वाले क्यों बनते हैं 'कोल्हू के बैल'
शादी हुई और दुल्हन ने दूल्हे पर तान दी बंदूक
-
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत?












Click it and Unblock the Notifications