अमेरिका में पाकिस्तानी डॉक्टर को 18 साल की जेल, ISIS की मदद से कर रहा था अटैक की प्लानिंग
इस्लामिक स्टेट (ISIS) से संबंध रखने और अमेरिका पर हमले की साजिश रचने के आरोप में एक पाकिस्तानी डॉक्टर को 18 साल जेल की सजा सुनाई गई है। इस डॉक्टर का नाम मोहम्मद मसूद है।
31 वर्षीय यह डॉक्टर अमेरिका में एच-1 वीजा पर काम कर रहा था। मसूद ने अपनी मेडिकल की डिग्री पाकिस्तान में ली थी। वह मिनेसोटा के रोचेस्टर में एक मेडिकल क्लिनिक में रिसर्च एसोसिएट के रूप में कार्यरत था।

रिपोर्ट के मुताबिक मसूद 2020 की शुरुआत में आईएस के संपर्क में आया था। जनवरी 2020 और मार्च 2020 के बीच, मसूद ने एक आतंकवादी संगठन में शामिल होने के लिए अपनी विदेश यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए एक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लिकेशन का उपयोग किया था।
मसदू ने पिछले साल अगस्त में अपना अपराध स्वीकार किया था। मसूद ने बताया कि फरवरी 2020 में, उसने लोन वुल्फ हमला करने के मकसद से शिकागो, इलिनोइस से अम्मान, जॉर्डन के लिए एक हवाई टिकट खरीदा और वहां से सीरिया की यात्रा करने की योजना बनाई।
हालांकि मसूद को यात्रा करने की योजनाए बदलनी पड़ीं क्योंकि जॉर्डन ने कोरोनो वायरस महामारी के कारण अपनी सीमाओं को बंद कर दिया था। जिसके कारण उस समय वह यात्रा नहीं कर पाया।
मसूद ने ISIS में शामिल होने की अपनी इच्छा के बारे में कई बयान दिए और उसने नामित आतंकवादी संगठन और उसके नेता के प्रति अपनी निष्ठा भी जताई। जिसके बाद वरिष्ठ न्यायाधीश पॉल ए मैग्नसन के समक्ष उन्हें सजा सुनाई गई।
क्या होता है लोन वुल्फ हमला?
लोन वुल्फ हमले में एक ही हमलावर पूरी घटना को अंजाम देता है। इस हमले का मकसद ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना होता है। इस तरह के हमलों में काम को अंजाम देने के बाद हमलावर या तो खुद को खत्म कर लेता है और या फिर एंनकाउटर में पुलिस के हाथों मार दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications