ऋषि कपूर के निधन से दुखी पाकिस्तान, पाक स्टार्स ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में गुरुवार सुबह 8:45 बजे निधन हो गया। बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस फ़ाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से ना सिर्फ भारत में बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी शोक की लहर दौड़ गई। ऋषि कपूर की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर और नीतू कपूर संग खिंचवाई फोटो शेयर करते हुए लिखा, लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस करवाया...' मैं जितनी बार आपसे मिली, मैंने आपकी दयालुता को, मजाकिया अंदाज उर्दू भाषा की ओर आपके आदर को और खाने के समय दोनों मुल्कों के बारे में किए विचार-विमर्श को याद रखा। भगवान आपको शांति दे ऋषि कपूर। आप हमेशा वो लीजेंड रहेंगे जो आप हैं। मैं आपको हमेशा प्यार के साथ याद रखूंगी।
View this post on InstagramA post shared by MAWRA HOCANE (Hussain) (@mawrellous) on
पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दकी ने ऋषि कपूर की फोटो शेयर कर लिखा कि, एक और बड़ा झटका! दो दिनों में बॉलीवुड के दो दिग्गजों को गुजरते हुए देखना बहुत परेशान करने वाला है। ऋषि साहब, आपको हमेशा याद किया जाएगा!
कई भारतीय फिल्मों में काम कर चुके पाकिस्तानी एक्ट्रेस इमरान अब्बास ने कहा कि, पर्दे बंद! पर्दों पर बॉलीवुड को देखते हुए हम बड़े हुए हैं। यह रोमांस कभी वापस नहीं आएंगे .. एक युग समाप्त होने के बहुत करीब है।
View this post on InstagramA post shared by 𝐈𝐌𝐑𝐀𝐍 𝐀𝐁𝐁𝐀𝐒 (@imranabbas.official) on
वहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस जारा नूर अब्बास ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर की फोटो शेयर कर उनका फेसम गीत ... तेरे मेर होटों पर मीठे-मीठे गीत मितवा.... आत्मा को शांति मिले!
View this post on InstagramTere mere honton pe.. Meethay Meethay geet mitwa Rest in Peace
A post shared by Zara Noor Abbas Siddiqui (@zaranoorabbas.official) on
वहीं पाकिस्तानी यूट्यूब आर्टिस्ट शाहवीर जाफरी ने इरफान खान और ऋषि कपूर दोनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'यकीन नहीं हो रहा...मैं उलझन में हूं। एक ही साल में इतना कुछ बुरा कैसे हो सकता। अभी तो बस इस साल की शुरुआत ही हुई थी। भगवान आप दोनों को शांति दे।












Click it and Unblock the Notifications