Pakistani Airstrikes in Afghanistan: पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, अब तक 15 की मौत, भड़का तालिबान
Pakistani Airstrikes in Afghanistan: मंगलवार देर रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हवाई हमला (Airstrike) किया है, जिसमें अभी तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी वायु सेना के फाइटर जेट ने पक्तिका प्रांत के बरमल जिले और 7 गांवों को निशाना बनाया है।
पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया है कि 'इस हमले में उसने पाकिस्तानी तालिबान (TTP) के एक ट्रेनिंक कैंप को खत्म किया है औऱ कई आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा है।'

खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 24 दिसम्बर की रात हुए इन हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत अब तक 15 लोगों की मौत हुई है और मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
'इसका अंजाम काफी बुरा होगा और हम अब चुप नहीं बैठेंगे'
पाकिस्तान के इस एक्शन पर तालिबान के शासन वाला अफगानिस्तान का रक्षा मंत्रालय भड़क गया है, उसने कहा है कि 'मासूम लोगों को निशाना बनाया गया है, इसका अंजाम काफी बुरा होगा और हम अब चुप नहीं बैठेंगे, इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान इसे क्रूर अपराध मानता है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है।'
लामन गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
इस हमले में सबसे ज्यादा प्रभावित लामन गांव हुआ है, जहां एक ही परिवार के 5 लोग की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि 'अचानक से बमबारी होने लग गई और देखते ही देखते लोग मौत की नींद सो गए।' तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि 'हवाई हमले में निशाना बनाए गए लोगों में "वज़ीरिस्तानी शरणार्थी" भी शामिल थे।'
पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच तनाव बढ़ा
हालांकि अभी तक पाकिस्तानी अधिकारियों ने हमले की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सैन्य सूत्रों का कहना है कि 'यह हमला बार्डर पर हुआ है और प्लानिंग के तहत तालिबानी ठिकानों को निशाना बनाया गया है।' इस हमले के बाद से निश्चित तौर पर पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। TTP लगातार पाकिस्तान पर हमला कर रहा है जबकि पाकिस्तान का कहना है कि 'वो आंतकवादियों को पनाह दे रहा है।'
पाकिस्तान के सभी आरोपों को गलत और बेबुनियाद
हालांकि तालिबान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख़्वारज़मी ने पाकिस्तान के सभी आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि "नागरिक लोग, ज़्यादातर वज़ीरिस्तानी शरणार्थी," हवाई हमले में मारे गए। कई बच्चे और अन्य नागरिक घायल हुए है।'












Click it and Unblock the Notifications