बिना शादी के मां बनने वाली वीना मलिक ने लिया पति असद से तलाक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वीना मलिक का अपने कारोबारी पति असद खट्टक से तलाक हो गया है।

नई दिल्ली। विवादित पाकिस्तानी तारिका वीना मलिक एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, वजह है उनकी शादी, जो अब टूट चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वीना मलिक का अपने कारोबारी पति असद खट्टक से तलाक हो गया है।

कहा जा रहा है कि दोनों ने जनवरी में ही अलग होने का फैसला कर लिया था। इस शादी से दोनों को दो बच्चे हैं, इन बच्चों की कस्टडी किसके पास होगी और इस तलाक की वजह क्या है इस बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। वीना मलिक ने अपने पति असद खत्तक से 'खुला' यानी तलाक ले लिया है। इस्लामी कानून के मुताबिक औरत जब खुद तलाक चाहती है तो उसे 'खुला' के लिए आवेदन करना होता है।

दो बच्चों की मां बनने के बाद लिया असद से तलाक

दो बच्चों की मां बनने के बाद लिया असद से तलाक

आपको बता दें कि पाकिस्तान की ड्रामा क्वीन वीना मलिक हमेशा लोगों को झटका देती हैं। जब उन्होंने शादी करके दुबई में बसने का फैसला किया था तब भी लोग हैरान हो गए थे और अब जब उनका तलाक हो गया तो भी लोगों को झटका लगा था। कहा जाता है कि वीना बिना शादी के ही असद के बच्चे की मां बनने वाली थीं इसलिए दोनों ने जल्दबाजी में निकाह किया था।

 पाकिस्तानी राजनीति का हिस्सा

पाकिस्तानी राजनीति का हिस्सा

बिग बॉस 4 जैसे रियलिटी शो के जरिये भारत की सरजमीं पर कदम रखने वाली विवादित पाकिस्तान तारिका के बारे में पिछले दिनों खबर आई थी कि पूरे तन-मन से पाकिस्तानी राजनीति का हिस्सा बनने जा रही हैं, तो हो सकता है उनके तलाक का कारण ये भी हो।

विवादित अभिनेत्री

विवादित अभिनेत्री

वीना मलिक को लोग विवादित अभिनेत्री कहते हैं उनकी पहचान मीडिया में एक ड्रामा क्वीन की है। बिग बॉस के साथी अस्मित पटेल के साथ उनका लंबा अफेयर रहा ऐसा कहा जाता है।

डर्टी फिल्में की-कंडोम बांटे

डर्टी फिल्में की-कंडोम बांटे

वीना ने बॉलीवुड और साउथ की काफी सी-ग्रेड फिल्मों में काम किया और जमकर अंग प्रदर्शन किया लेकिन सफल नहीं हुईं।अपनी फिल्म जिंदगी 50-50 के प्रचार के दौरान वीना ने रेड लाइट एरिया में कंडोम बांटे थे।

2013 में दुबई के बिजनेसमैन अशद बशीर खान से निकाह

2013 में दुबई के बिजनेसमैन अशद बशीर खान से निकाह

दुबई में की शादी लेकिन अचानक से वीना मलिक ने साल 2013 में दुबई के बिजनेसमैन अशद बशीर खान से निकाह कर लिया और टीवी और फिल्मों को अलविदा कह दिया औऱ कहा कि वो अब घर संभालना चाहती हैं और ग्लैमर लाइफ को छोड़ना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+