UN टीम को हाफिज सईद तक नहीं पहुंचने देगी पाकिस्तान सरकार, कहा- दबाव में नहीं करेंगे कोई काम
इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मॉनिटरिंग टीम इस हफ्ते दो दिन के लिए पाकिस्तान रवाना होगी, जहां वे पाक सरकार के दावों का जांच करेंगी। इस बीच पाकिस्तान ने कहा कि यूएन की टीम पर हम पर दबाव डालने नहीं आ रही है और हम हाफिज सईद या जमात-उद-दावा पर सीधे रूप से कार्रवाई नहीं करेंगे। दरअसल, यूएन की टीम इस्लामाबाद पहुंचकर जांच करेगी कि पाकिस्तान ने आतंकी हाफिज सईद और अन्य प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ अब तक किस प्रकार कार्रवाई की है।

UN टीम से हाफिज सईद से दूर रखा जाएगा
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यूएन की टीम सिर्फ 'आधिकारिक चर्चा' के लिए इस्लामाबाद आएगी। हालांकि, उन्हें हाफिज सईद और उसके संगठनों के पहुंच से दूर रखा जाएगा। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसे सामान्य दौरा बताया है। 2008 मुंबई हमलों के बाद हाफिज सईद को यूएन ने ग्लोबल टेररिस्ट की लिस्ट में रखा था।

UNSC की टीम का दौरा पाकिस्तान को दबाने के लिए नहीं
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि UNSC की टीम का दौरा पाकिस्तान को दबाने के लिए नहीं है। वहीं, पाकिस्तान के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यूएन की टीम पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ प्रतिबंधित संगठनों की सूची पर बैठक करेगी। अधिकारी ने कहा, 'हम संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू कर रहे हैं, इसलिए घबराने की बात ही नहीं है

हाफिज सईद पर यूएस ने फिर पाकिस्तान को लताड़ा
यूएन की टीम 25 और 26 जनवरी को पाकिस्तान में रहेगी। इससे पहले जब पाकिस्तान के पीएम शाहिद खकान अब्बासी ने कहा था कि मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड के खिलाफ कोई केस नहीं है, तभी अमेरिका ने शुक्रवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस्लामाबाद को कहा था कि हाफिज सईद एक 'आतंकी' और उस पर कानून के तहत पूरा मुकदमा चलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications