पाकिस्तानी अखबार ने छापा मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की फोटो वाला कैलेंडर , बताया हीरो

इस्लामाबाद। चाहे अमेरिका कितनी लताड़ पाकिस्तान को लगाए लेकिन उसकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है, भले ही यहां की सरकार कुछ भी कहे लेकिन सच तो ये है कि हालात ऐसे है जिन्हें देखकर लगता है कि यहां के शीर्ष कमान भी मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। वो आज भी वहां आराम से अपनी नवाबी झाड़ रहा है क्योंकि उसके पास भारी संख्या में लोगों का समर्थन है। आपको जानकर हैरत होगी कि पाकिस्तान के एक उर्दू अखबार ने नए साल का कैलेंडर छापा है, जिस पर जमात-उद-दावा सरगना आतंकी हाफिज सईद की तस्वीर है।

अखबार का नाम है 'खबरें'

अखबार का नाम है 'खबरें'

इस अखबार का नाम है 'खबरें', जिसने अपने कवर पेज के साथ नए साल का कैलेंडर लोगों को बांटा है, जिसमें सईद को हीरो के रूप में दिखाया गया है।

पाकिस्तानी जर्नलिस्ट उमर आर कुरैशी का Tweet

इस कैलेंडर की फोटो पाकिस्तानी जर्नलिस्ट उमर आर कुरैशी ने ट्वीट किया है, उन्होंने अपने ट्वीट में कुरैशी ने लिखा, 'पाकिस्तानी उर्दू अखबार ने अपना सालाना कैलेंडर जेयूडी चीफ हाफिज सईद की तस्वीर के साथ जारी किया है।'

अमेरिका ने लगाई पाकिस्तान को लताड़

अमेरिका ने लगाई पाकिस्तान को लताड़

गौरतलब है कि आतंकी सईद को अभी कुछ महीने पहले ही पाकिस्तान के कोर्ट ने सबूतों के अभाव में जेल से रिहा किया है। हाफिज ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, हालांकि उसे इजाजत नहीं मिली है, सईद के ही कारण पाकिस्तान पर अमेरिका और भारत दोनों का खासा दवाब है। अमेरिका लगातार पाकिस्तान को लताड़ लगा रहा है और कह रहा है कि वो अपने देश में आतंक की फैक्ट्री को बंद करे।

जमात उद दावा (जेयूडी) को ब्लैक लिस्ट कर दिया

जमात उद दावा (जेयूडी) को ब्लैक लिस्ट कर दिया

हालांकि पाकिस्तान ने कहा है कि उसने हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा (जेयूडी) को ब्लैक लिस्ट कर दिया है, उसके सहयोगी जेयूडी के ट्विटर अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया है और उसकी सारी शक्तियों को नष्ट्र करने की कोशिश की जा रही है।

 सईद ने भारत और अमेरिका के खिलाफ जहर उगला

सईद ने भारत और अमेरिका के खिलाफ जहर उगला

लेकिन सच्चाई तो ये है कि हाफिज सईद की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है, वो लगातार लोगों से मिल रहा है, उन्हें भड़का रहा है, हाल ही में उसने पेशावर रैली में लोगों को फोन के जरिए संबोधित किया था, जिसमें उसने जमकर भारत और अमेरिका के खिलाफ जहर उगला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+