Pakistan: ऑटो से आए और बरसाईं गोलियां, ‘Unknown Gunman’ ने लश्कर के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की हत्या

Pakistan में अनजान हमलावर का खौफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन साल में कई आतंकवादियों को Unknown Gunman द्वारा मार गिराया गया जबकि कुछ इन हमलों में बच भी गए। कुछ दिन पहले ही लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर और आतंकवादी सरगना हाफिज सईद के करीबी हमजा अमीर पर हमला हुआ था। जिसमें वह बच निकला। यह उस पर एक साल में दूसरा हमला था।

वहीं इसके हफ्तेभर के भीतर खैबर पख्तूनख्वा (KPK) प्रांत में लश्कर प्रमुख हाफिज सईद के करीबी सहयोगी और टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। यह घटना उन लगातार हो रहे टारगेट किलिंग्स की कड़ी में जुड़ गई है, जिनमें आतंकी संगठनों के बड़े नाम निशाने पर हैं।

Pakistan

वीडियो में क्या दिखा?

इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे कई सारे भारतीय लोगों ने भी शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार जा रही है जिसमें शेख यूसुफ के होने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद कुछ हमलावर ऑटो से आते हैं और AK-47 से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर चले जाते हैं। जिसके बाद मौके पर दहशत छा जाती है। वनइंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

अचानक हमला, बचने का नहीं मिला मौका

सूत्रों के मुताबिक, शेख यूसुफ अफरीदी को खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों ने अचानक घेरकर हमला किया। शुरुआती रिपोर्ट बताती हैं कि हमलावरों ने उन पर लगातार गोलियां चलाईं, जिससे उन्हें बचने या कहीं छिपने का मौका ही नहीं मिला। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, हमलावर वहां से फरार होकर इलाके के दुर्गम हिस्सों में गायब हो चुके थे।

'अज्ञात बंदूकधारी' पैटर्न फिर चर्चा में

यह घटना एक बार फिर उन अज्ञात बंदूकधारियों की चर्चा को तेज करती है, जो पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में आतंकियों को निशाना बना रहे हैं। खासकर खैबर पख्तूनख्वा में पिछले एक साल में हिंसा काफी बढ़ी है, जहां आतंकवादी और सुरक्षाकर्मी दोनों ही हमलों का शिकार हो रहे हैं। हालांकि इस केस में अभी किसी ग्रुप का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन हमले का तरीका देखकर इसे प्लान्ड टारगेट किलिंग माना जा रहा है।

लश्कर में अहम भूमिका निभाता था अफरीदी

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, शेख यूसुफ अफरीदी लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में शामिल था और लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क में एक अहम किरदार निभा रहा था। हाफिज सईद के साथ उसकी नजदीकी ने उसे उन कमांडरों की लिस्ट में शामिल कर दिया था, जो हाल के समय में बढ़ते दबाव और हमलों का सामना कर रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि उसकी हत्या भी इसी पैटर्न का हिस्सा हो सकती है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी टारगेट किलिंग

फरवरी 2025 में मौलाना काशिफ अली, जो लश्कर की राजनीतिक विंग का प्रमुख था और हाफिज सईद का साला भी था, उसे भी खैबर पख्तूनख्वा के स्वाबी इलाके में उसके घर पर अज्ञात हमलावरों ने मार दिया था। उस मामले में भी हमलावर बिना कोई सुराग छोड़े फरार हो गए थे। इस तरह की घटनाएं दिखाती हैं कि बड़े आतंकी नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

बैन के बावजूद सक्रिय है नेटवर्क

हालांकि लश्कर-ए-तैयबा पर आधिकारिक तौर पर बैन है, लेकिन इसके सदस्य अब भी खैबर पख्तूनख्वा और आसपास के इलाकों में सक्रिय हैं। ये लोग अक्सर सुरक्षा एजेंसियों और प्रतिद्वंद्वी आतंकी गुटों के निशाने पर रहते हैं। स्थानीय सूत्रों का मानना है कि अफरीदी की मौत से संगठन की ऑपरेशनल चेन पर असर पड़ सकता है।

घटनास्थल पर जांच तेज, सुराग की तलाश जारी

हमले के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फॉरेंसिक टीमों को मौके पर भेजा गया, जो सबूत इकट्ठा कर रही हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले को देख रही हैं, जिसमें आपसी दुश्मनी या किसी विरोधी गुट की साजिश भी शामिल है।

बढ़ती हिंसा के बीच एक और नाम जुड़ा

खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ती हिंसा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यहां पिछले कुछ समय में आतंकी गतिविधियों से जुड़ी मौतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। शेख यूसुफ अफरीदी की हत्या ऐसे ही मामलों की लंबी सूची में एक और नाम जोड़ती है, जहां अक्सर हत्याओं के पीछे की सच्चाई साफ नहीं हो पाती।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+