VIDEO: पाकिस्तानी न्यूज चैनल DAWN हुआ हैक, TV स्क्रीन पर हैकर्स ने लगाया तिरंगा
नई दिल्ली: हैकर्स ने एक बार फिर पाकिस्तान को अपना निशाना बनाया है, जहां सबसे बड़े न्यूज चैनलों में से एक डॉन टीवी (Dawn News) रविवार को हैक हो गया। इस दौरान उस पर तिरंगा झंडा काफी देर तक फहराता रहा। इसके बाद Happy Independence Day (स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं) का मैसेज डिसप्ले होने लगा। लाइव टीवी के हैक होने से पाकिस्तान के हुकमरानों के हाथ-पांव फूल गए, हालांकि बाद में उन्होंने प्रसारण को सुधार लिया।
Recommended Video

काफी देर तक हैकर्स के कब्जे में रहा चैनल
जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह डॉन टीवी का प्रसारण हो रहा था। इसी दौरान अचानक से टीवी स्क्रीन के बीच में तिरंगा झंडा फहराता हुआ दिखा। जिसको देख पाकिस्तान की जनता के होश उड़ गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि ये कैसे हुआ। इसके बाद 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं' वाला मैसेज दिखने लगा। काफी देर तक चैनल हैकर्स के कब्जे में रहा। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दोपहर 3.30 बजे की घटना
पाकिस्तानी चैनल ने बाद में अपने सिस्टम को सही किया और प्रसारण को फिर से सही ढंग से शुरू करवाया। चैनल की ओर से ये नहीं बताया गया कि हैकर्स ने कितने देर तक उनके सिस्टम पर कब्जा किया था। पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स के मुताबिक ये मामला रविवार दोपहर 3.30 बजे का है। डॉन टीवी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर भारतीय यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। आपको बता दें कि डॉन टीवी पाकिस्तान के टॉप चैनलों में से एक है।

चैनल ने जारी किया बयान
इस घटना की वजह से चैनल को पूरे देश में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। बाद में चैनल ने मामले में आधिकारिक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया कि चैनल हमेशा की तरह प्रसारित हो रहा था, तभी तिरंगा झंडा और स्वतंत्रता दिवस के मैसेज दिखाई दिए। ये कुछ समय तक स्क्रीन पर रहे, फिर गायब हो गए। चैनल के मुताबिक इस मामले की जांच की जा रही है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी है। जैसे ही जांच में कोई निष्कर्ष निकलता है, वैसे ही वो दर्शकों को सूचित करेंगे।









Click it and Unblock the Notifications