Pakistan: 200 भारतीय मछुआरों और तीन कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान, विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का ऐलान
Pakistan TO Release Fishermen: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने शुक्रवार को 200 भारतीय मछुआरों के एक नए जत्थे और तीन नागरिक कैदियों को मानवीय भाव के रूप में रिहा करने की घोषणा की।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने शुक्रवार को घोषणा की कि पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और तीन नागरिक कैदियों को मानवीय भाव के रूप में रिहा करेगा। पिछले महीने 12 मई को भी पाकिस्तानी अधिकारियों ने कराची की जेल में बंद 198 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया था।
बिलावल भुट्टो ने किया ट्वीट
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और 3 नागरिक कैदियों को रिहा कर रहा है। इससे पहले, 198 भारतीय मछुआरों को 12 मई 2023 को वापस लाया गया था। बिलावल भुट्टो ने कहा कि यह मानवीय मामलों का राजनीतिकरण नहीं करने की पाकिस्तान की नीति के अनुरूप है। दया भाव को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए।
एधी फाउंडेशन, जो कराची से लाहौर तक रिहा किए गए कैदियों की यात्रा लागत के लिए धन उपलब्ध कराता है, ने भी इस बात की पुष्टि की। फाउंडेशन के एक अधिकारी ने कहा कि कैदियों को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। वहीं सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान सद्भावना के तौर पर जुलाई में भारतीय मछुआरों के एक और जत्थे को रिहा करेगा।
कराची की जेलों में कुल 654 भारतीय मछुआरे बंद हैं, जबकि अनुमानित 83 पाकिस्तानी मछुआरे भारतीय जेलों में बंद हैं। 654 भारतीय मछुआरों में से 631 ने अपनी सजा पूरी कर ली है और वे प्रत्यावर्तन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इससे पहले, पाकिस्तान ने कहा था कि वह इस्लामिक देश की कई जेलों में बंद 654 भारतीय मछुआरों में से 499 को रिहा करेगा।












Click it and Unblock the Notifications