पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप को कहा- आतंकवाद को खत्म करने के लिए हमारी मदद करें

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान के साथ विवादित सीमा पर बाड़ को पूरा करने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगी है। पाकिस्तान ने कहा है कि सीमा पर बाड़ पूरी होने वाली है और इसको पूरा करने के लिए अमेरिका को मदद करनी चाहिए। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि अफगानिस्तान से लगने वाली 2,343 किमी लंबी सीमा पर बाड़ का काम सिर्फ 10 प्रतिशत रह गया है, जो 2019 के अंत बन कर तैयार हो जाएगी। आसिफ के मुताबिक, अफगानिस्तान सीमा पर बाड़ बनाकर ही आतंकवाद को रोका जा सकता है।

आतंकवाद के खिलाफ युद्ध लड़ने में ज्यादा खर्चा लगेगा...

आतंकवाद के खिलाफ युद्ध लड़ने में ज्यादा खर्चा लगेगा...

आसिफ ने कहा कि बाड़ पर ज्यादा खर्चा नहीं आएगा, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ युद्ध लड़ने में ज्यादा खर्चा लगेगा। अमेरिका लगातार पाकिस्तान पर उनके देश में पल रहे आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दबाव डाल रहा है। ट्रंप ने 1 जनवरी को ट्वीट कर पाकिस्तान को दी जाने वाली 2 बिलियन डॉलर राशि पर रोक लगाते हुए तालिबान और हक्कानी नेटवर्क पर कार्रवाई नहीं करने के लिए जमकर लताड़ लगाई थी।

बाड़ से क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद को रोका जा सकता है...

बाड़ से क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद को रोका जा सकता है...

आसिफ ने एक इंटरव्यू में कहा कि अफगानिस्तान सीमा पर बाड़ बन जाने से क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद को रोका जा सकता है। पाकिस्तान ने कहा कि वे 2 मिलियन अफगानी शरणार्थियों को वापस भेजने का विचार कर रही है। आसिफ ने अफगानिस्तान सीमा पर बाड़ को खत्म करने के लिए मदद मांगी।

अमेरिका से अच्छे रिश्ते चाहते हैं...

अमेरिका से अच्छे रिश्ते चाहते हैं...

आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा अमेरिका के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है। आसिफ ने कहा पाकिस्तान और अमेरिका तनाव को कम करने की कोशिश में लगे हैं। पिछले एक साल में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखने को मिली है। दोनों ही देश आतंकवाद को पनाह देने के लिए एक एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगा चुके हैं। अफगानिस्तान और पाकिस्तान की कमजोर सीमा होने की वजह से तालिबान आसानी से फायदा उठाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+