IMF से सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाला चौथा देश होगा पाकिस्तान, जिन्ना ने भीख मांगने के लिए बनाया था नया देश?
Pakistan IMF Debt: पाकिस्तान दुनिया का चौथा सबसे बड़ा भिखारी देश बनने के बिल्कुल कगार पर आ गया है और जिन्ना का देश आईएमएफ से कर्ज लेने के मामले में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश बनने जा रहा है। 1947 में इस्लाम के नाम पर भारत से अलग होने वाला पाकिस्तान अपने माथे पर यह शर्मनाक उपलब्धि का टीका लगाने जा रहा है।
पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है, कि पिछले हफ्ते आईएमएफ से 3 अरब डॉलर के कर्ज समझौते पर सहमत होने वाला पाकिस्कान, दुनिया का चौथा देश बन गया है, जिसने आईएमएफ से सबसे ज्यादा ऋण ले रखा है। पाकिस्तान को आईएमएफ से अगले 9 महीनों में अलग अलग किश्त के जरिए 3 अरब डॉलर मिलने वाले हैं और जैसे ही पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर मिल जाते हैं, वो चौथा देश बन जाएगा, जिसने आईएमएफ से सबसे ज्यादा ऋण ले रखे हैं।

दुनिया का चौथा सबसे बड़ा भिखारी
ऋणदाता एजेंसी आईएमएफ के आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2023 तक, पाकिस्तान आईएमएफ से सबसे अधिक उधार लेने वाले देशों की सूची में पांचवें स्थान पर था। और, दो दिन पहले की गई स्टैंडबाय व्यवस्था के तहत अगले नौ महीनों में 3 अरब डॉलर और मिलने के बाद, पाकिस्तान इस सूची में चौथे स्थान पर आ जाएगा।
इससे पहले आईएमएफ से कर्ज लेने के मामले में अर्जेंटीना 46 अरब डॉलर के साथ पहले स्थान पर, मिस्र 18 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर, यूक्रेन 12.2 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर, इक्वाडोर 8.2 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर और पाकिस्तान 7.4 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर था। लेकिन, अब 10.4 अरब डॉलर के ऋण के साथ, पाकिस्तान इक्वाडोर को पछाड़कर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा IMF का कर्जदार देश बन जाएगा।
इस साल 31 मार्च तक आईएमएफ के आंकड़ों के मुताबिक, वैश्विक ऋणदाता IMF ने दुनिया की वित्तीय स्थिति को संतुलित करने और कमजोर अर्थव्यवस्थाओं का समर्थन करने के लिए 155 अरब डॉलर यानि 115.2 अरब विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) के ऋण जारी किए थे।
दुनिया के कुल 93 देश IMF के सदस्य हैं, लेकिन इसके 155 अरब डॉलर का कर्ज इनमें से 10 ही देशों ने ले रखा है, जिनमें फिलहाल पाकिस्तान पांचवें नंबर पर पर है, जो अगले 9 महीनों में चौथे नंबर पर आ जाएगा। पाकिस्तान के पास एशियाई क्षेत्र में सबसे बड़ा आईएमएफ कर्जदार होने का "खिताब" भी है।
आईएमएफ से उधार लेने वाले अन्य एशियाई देशों में श्रीलंका, नेपाल, उज्बेकिस्तान, किर्गिज़ गणराज्य, आर्मेनिया (पश्चिम एशिया) और मंगोलिया शामिल हैं। लेकिन, ये सभी देश आईएमएफ से कर्ज लेने के मामले में पाकिस्तान से कोसों पीछे हैं। आईएमएफ के केवल 19 सदस्य देशों पर 1 अरब डॉलर या उससे अधिक का कर्ज है।
वहीं, पाकिस्तान अभी भी तक आईएमएफ के 22 कार्यक्रमों में जा चुका है और 23 वें कार्यक्रम में जाने वाला है। वहीं, आईएमएफ की शर्तों के मुताबिक, पाकिस्तान को 12 जुलाई से पहले देश में गैस की कीमतों में करीब 45 से 50 प्रतिशत की वृद्धि करनी होगी, वहीं बिजली की दरों में करीब 4 रुपये प्रति यूनिट की वृद्धि करनी होगी। इसके अलावा भी आईएमएफ की कई शर्तें हैं, जिन्हें पाकिस्तान को मानना ही होगा, जिसमें देश की जनता पर भारी-भरकम टैक्स लगाना भी शामिल है। अगर पाकिस्तान इन शर्तों का उल्लंघन करता है, तो आईएमएफ उसे कर्ज देने पर रोक लगा देगा।
-
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications