पाकिस्तान: आतंकियों ने चुनावी मीटिंग को फिर बनाया निशाना, फायरिंग में ANP नेता घायल

इस्लामाबाद। आतंक के साये में पाकिस्तान में आम चुनाव की तैयारी चल रही है। पाकिस्तान में चुनावी रैलियों में हो रहे आतंकी हमलों के बीच, सोमवार को अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के एक नेता पर आतंकियों ने ओपन फायरिंग कर उनकी हत्या का प्रयास किया है। एएनपी के वरिष्ठ नेता सोमवार को क्वेटा में अपने पार्टी वर्कर्स के साथ मीटिंग कर रहे थे, उसी दौरान कुछ आतंकियों ने उन पर गोलियां चल दी।

पाकिस्तान: आतंकी फायरिंग में ANP नेता घायल

हारून बिलौर की मौत के बाद, दाऊद अचाक्जाई दूसरे एएनपी लीडर है, जिनको आतंकियों ने निशाना बनाया है। इससे पहले पेशावर में 10 जुलाई को एएनपी की चुनावी रैली के दौरान एक आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें पार्टी नेता बिलौर समेत 12 लोगों की जान गई थी।

यह भी पढ़ें: नवाज की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने पीएम से पूछा- परम मित्र गया जेल, कुछ कहना चाहेंगे?

पुलिस के मुताबिक, दाऊद अचाक्जाई अपने पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे, तभी कुछ आतंकियों ने उन पर ओपन फायरिंग कर दी। इस घटना में अचाक्जाई को चोट भी आई है, जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि एएनपी नेता को दाहिने कंधे पर गोली लगी है, हालांकि, वे खतरे से बाहर है।

पाकिस्तान में 25 जुलाई को चुनाव है और अब तक तीन बड़ी आतंकी घटनाएं हो चुकी है, जिसमें कम से कम 180 लोगों की जान गई है और 200 से ज्यादा घायल हो चुके हैं। पाकिस्तान में चुनाव को देखते हुए काउंटर-टेररिज्म बॉडी ने गृह मंत्रालय को आतंकी हमलों और हिंसा को लेकर चेताया है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: चुनाव से 10 दिन पहले नवाज के भाई समेत पार्टी नेताओं पर केस दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+