पाक सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय फिल्मों के प्रसारण पर फिर रोक लगाई
नई दिल्ली। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को भारतीय फिल्मों और टीवी शो के पाक में प्रसारण पर रोक लगा दी है। पाक सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस मियां साकिब निसार ने यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की ओर से दाखिल किए गए एक केस को सुनते हुए ये आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने लाहौर हाईकोर्ट के एक पुराने आदेश को पलटते हुए ये बैन लागू किया है।

डॉन की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश मियां साकिब निसार ने सुनवाई के दौरान कहा कि वे हमारे बांध बनाने में अड़चने डाल रहे हैं। क्या हम उनके चैनलों को भी बैन नहीं कर सकते। निसार ने सिर्फ उचित कंटेंट प्रसारित करने की बात कहते हुए भारतीय कंटेंट के लिए शट डाउन का आदेश दिया।

2016 में पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी ने पाकिस्तान के टीवी और एफएम चैनलों पर भारतीय कंटेंट को प्रसारित किए जाने पर बैन लगाया था। जिसे 2017 में लाहौर हाईकोर्ट ने इस बैन को हटा लिया था। अब पाक के सुप्रीम कोर्ट ने लाहौर हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications