पाक की मदद से नॉर्थ कोरिया बना रहा परमाणु हथियार!
वाशिंगटन। नॉर्थ कोरिया ने पाबंदियों के बाद भी एक और मिसाइल का टेस्ट कर लिया है और उसने अमेरिका के डिफेंस इस्टैब्लिशमेंट्स को निशाना बनाने की धमकी दी है। हैरानी की बात है कि नॉर्थ कोरिया को सभी परमाणु परीक्षणों के
लिए किसी और का नहीं बल्कि पाकिस्तान का ही समर्थन मिलता है।

1400 किमी रेंज
इस मिसाइल का नाम मसदान है और नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंगे उन ने कहा है कि यह देश के लिए एक बड़ा मौका है। इस मौके के बाद खतरे की स्थिति में अपनी ओर से पहले परमाणु हमला करने की, उत्तर कोरिया की क्षमता बढ़ गई है। यह मिसाइल अधिकतम 1400 किलोमीटर की ऊंचाई तक गई।
पाकिस्तान-चीन की मिल रही मदद
हाल ही में आई रिपोर्ट से सामने आया कि पाकिस्तान अभी भी नॉर्थ कोरिया को न्यूक्लियर मैटेरियल बेच रहा है।
अमेरिकी सोर्स ने दावा किया है कि तेहरान में नॉर्थ कोरिया के दो डिप्लोमैट्स किम योंग चोई और जैंग योंग सन ने 2012 से 2015 के बीच आठ बार पाकिस्तान का दौरा किया था।
इस दौरान नार्थ कोरिया के अफसर ने न्यूक्लियर प्रोग्राम से जुड़े पाकिस्तानी अफसरों से भी मुलाकात की थी।
एनएसजी के दावे और नॉर्थ कोरिया की मदद
न्यूज एजेंसी एनआईए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक चीन इस सच से वाकिफ था लेकिन उसने इस बात को जाहिर नहीं होने दिया।
चीन को डर था कि इस वजह से कहीं पाक की एनएसजी सदस्यता खतरे में ना पड़ जाए। जहां एक तरफ पाकिस्तान एनएसजी में भारत की एंट्री पर रोक लगाने की कोशिश कर रहा है, साथ ही खुद भी सदस्यता मांग रहा है, तो दूसरी और नॉर्थ कोरिया की मदद भी कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications