LoC पर सीजफायर उल्लंघन के बाद पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने गुरुवार को इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को समन भेजा है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है इंडियन आर्मी ने बुधवार को लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था, जिसके बाद भारतीय उप उच्चायुक्त को समन भेजा गया है। पाक के अनुसार, सीजफायर उल्लंघन के दौरान दो पाकिस्तानी नागरिकों की भी मौत हो गई थी।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सीजफायर उल्लंघन की निंदा की है। पाकिस्तान के अनुसार, एलओसी पर हुए सीजफायर उल्लंघन के दौरान दो नागरिकों की मौत और तीन घायल भी हो गए थे।
पाकिस्तान ने भारत की आलोचना करते हुए कहा है कि भारत लगातार सीजफायर उल्लंघन करने में लगा है। पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, इंडियन आर्मी ने इस साल अब तक 700 से ज्यादा बार सीज फायर का उल्लंघन किया है, जिसमें 32 निर्दोंष नागरिकों की जान गई है और करीब 400 लोग घायल हुए है। पाकिस्तान के अनुसार, इंडियन फोर्सेज ने पाकिस्तान बॉर्डर से सटे देवाड़ा और काकरन गांव में सीजफायर उल्लंघन किया था।












Click it and Unblock the Notifications