VIDEO: पाकिस्तान ने किया जमीन और आसमान में अटैक करने वाली बाबर क्रूज मिसाइल का परीक्षण
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शनिवार को जमीन और आसमान के दुश्मन के टारगेट को पर अटैक करने में सक्षम क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। पाकिस्तान की स्वदेशी बाबर क्रूज मिसाइल पारंपरिक और गैर पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम है, जिसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर तक बताई जा रही है।

इस मिसाइल का सफल परीक्षण कर पाकिस्तान की इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा कि बाबर वेपन सिस्टम -1 (B) एडवांस एयरोडायनेमिक कम उड़ान वाली मिसाइल है जो विभिन्न हथियारों को ले जाने में सक्षम है।
मिसाइल के परीक्षण के बाद पाकिस्तानी सेना ने कहा कि बाबर वेपन सिस्टम-1 (B) जमीन और आसमान दोनों जगहों पर लक्ष्य पर अचूक निशाना लगाने में सक्षम है। पाकिस्तानी सेना का दावा है कि जीपीएस नेविगेशन के बिना भी यह मिसाइल निशाने को सटीक तरीके से भेदने में सक्षम है।
इस दौरान मिसाइल परीक्षण के मौके पर पाकिस्तान की सामरिक योजना प्रभाग (SDP) के महानिदेशक, वैज्ञानिक, इंजीनियर और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Pakistan successfully test fired an enhanced range version of indigenously developed Babur Cruise Missile. The weapon system incorporates advanced aerodynamics and avionics that can strike targets both at land and sea with high accuracy at a range of 700 KMs. pic.twitter.com/MbAwh8Skrp
— Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) April 14, 2018












Click it and Unblock the Notifications