पाक की धमकी: हमे कम ना समझे भारत, खुद की रक्षा करना जानते हैं
इस्लामाबाद। भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की तरफ से सीमा पार आतंकवाद को लेकर दिये गये बयान पर पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। मनोहर पर्रिकर के बयान का जवाब देते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि किसी भी आक्रमण को विफल करने के उसके संकल्प के बारे में कोई गलत अनुमान नहीं होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पर्रिकर ने कहा था कि भारत को सीमा पार आतंकवाद का कड़ा जवाब देना होगा।

पर्रिकर ने कश्मीर में हुए आतंकी हमलों में 11 जवानों के शहीद होने के एक सप्ताह बाद दिए अपने बयान में कहा था कि मेरा मानना है कि कुछ कड़ा जवाब होना चाहिए जो कि हमेशा के लिए हो या जिससे कम से कम इन प्रयासों में कमी आ सके। यह खुला राज है कि ये आतंकवादी पाकिस्तान से आते हैं। इसी बात का जवाब देते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने पर्रिकर के दावे को निराधार आरोप कराद दिया और खारिज कर दिया।
असलम ने कहा, ये निराधार आरोप और भड़काऊ बयान क्षेत्र में शांति के हित में नहीं हैं। पाकिस्तान के अपनी रक्षा करने और किसी भी आक्रमण को विफल करने के संकल्प के बारे में कोई गलत अनुमान नहीं होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications